शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान जल्द ही अपने पिता की तरह ही एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने जा रही हैं। जोया अख्तर के निर्देशन में बनी फिल्म 'द आर्चीज' से वह अपने अभिनय का जलवा दिखाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। हालांकि, इस फिल्म के स्ट्रीम होने से पहले ही किंग खान की लाडली के खाते में एक और फिल्म आ गई है।
Suhana Khan: शाहरुख खान के साथ बड़े पर्दे पर दिखेंगी सुहाना, 'द आर्चीज' की रिलीज से पहले साइन की दूसरी फिल्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक रिपोर्ट की मानें तो सुहाना ने अपनी दूसरी फिल्म भी साइन कर ली है। बताया जा रहा है कि शाहरुख अपनी बेटी के लिए इस फिल्म का निर्माण कर रहे हैं। पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक शाहरुख खान सुहाना की फिल्म के लिए एक बार फिर सिद्धार्थ आनंद के साथ काम करने जा रहे हैं।
Adipurush: अब 'आदिपुरुष' के टिकट की कीमत घटकर हुई इतनी, ऑडियंस को थिएटर तक लाने के लिए मेकर्स की जद्दोजहद जारी
इस बारे में सूत्र ने कहा, "शाहरुख खान और सिद्धार्थ आनंद ने 'पठान' में अभिनेता और निर्देशक के रूप में एक साथ काम किया है और अब यह जोड़ी इस अनाम फिल्म में कई भूमिकाओं में काम करने के लिए तैयार है। फिल्म का निर्माण रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और मार्फ्लिक्स पिक्चर्स मिलकर कर रहे हैं। प्री-प्रोडक्शन का काम पहले ही शुरू हो चुका है और सभी स्टेक होल्डर फिल्म को फ्लोर पर ले जाने के लिए उत्साहित हैं।
Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन ने तोड़ दी नंगे पैर फैंस से मुलाकात की परंपरा? जानिए सच्चाई
सूत्र ने आगे कहा, ''यह एक ऐसा विषय है जिसके लिए कास्टिंग की आवश्यकता है। फिलहाल फिल्म से जुड़े सभी विवरणों को गुप्त रखा गया है। इस फिल्म के लिए शाहरुख और सुहाना दोनों ही काफी उत्साहित हैं।" हालांकि फिल्म में शाहरुख की भूमिका के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है, लेकिन उनके एक एक्सटेंडेड कैमियो की संभावना है।
Sunny Deol: बेटे की शादी के बाद सनी देओल ने गांव वालों को दी दावत, रखे खास व्यंजन
वर्क फ्रंट की बात करें तो शाहरुख जल्द ही फिल्म 'जवान' में नजर आने वाले हैं। फिल्म में उनके साथ नयनतारा और विजय सेतुपति भी हैं। फैंस को इस फिल्म का लंबे समय से इंतजार है। इसके अलावा शाहरुख 'डंकी' में भी काम कर रहे हैं। इसका निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया है। जानकारी के मुताबिक इसे इस साल के अंत तक रिलीज करने की तैयारी चल रही है।
Naxals On Silver Screen: बंदूक छोड़ कैमरे के साथी बनने जा रहे गढ़चिरौली के नक्सल, इस फिल्म के लिए दिया ऑडिशन