सब्सक्राइब करें

Satyaprem Ki Katha Twitter Review: फैंस को पसंद आई सत्यप्रेम और कथा की प्रेम कहानी, यूजर्स ने बताया ब्लॉकबस्टर

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Thu, 29 Jun 2023 12:02 PM IST
विज्ञापन
satyaprem ki katha twitter review know the audience reaction kartik aaryan kiara advani film
सत्यप्रेम की कथा - फोटो : सोशल मीडिया

कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फिल्म सत्यप्रेम की कथा बड़े पर्दे पर आज रिलीज हो गई है। दोनों की बहुचर्चित फिल्म को  बकरीद के मौके पर रिलीज किया गया है। बता दें कि कार्तिक और कियारा दूसरी बार किसी फिल्म में साथ काम कर रहे हैं। इससे पहले दोनों को भूल भुलैया 2 में एकसाथ देखा गया था। भूल भुलैया 2 ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी और साल 2022 में बॉलीवुड की पहली सुपरहिट फिल्म बनी थीं। तो चलिए जानते हैं कि इस फिल्म को दर्शकों ने कैसी प्रतिक्रिया दी है-

Trending Videos
satyaprem ki katha twitter review know the audience reaction kartik aaryan kiara advani film
सत्यप्रेम की कथा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई

सत्यप्रेम की कथा कार्तिक आर्यन द्वारा निभाए गए किरदार सत्यप्रेम अग्रवाल और कियारा आडवाणी यानी कथा कपाड़िया की  लव स्टोरी के इर्द-गिर्द घूमती है। समीर विदवान के निर्देशन में बनी फिल्म में राजपाल यादव, गजराज राव, सुप्रिया पाठक, अनुराधा पटेल, शिखा तल्सानिया सहित कईं बेहद टैलेंटेड एक्टर इस फिल्म में नजर आएंगे। कार्तिक और कियारा दोनों ने अपनी बेहतरीन अदाकारी से दर्शकों का दिल जीत लिया है।


इसे भी पढ़ें- Throwback Thursday: जब अक्षय कुमार ने पॉलिश किए लोगों के जूते, किस्सा जानकर आप भी करेंगे अभिनेता की तारीफ
विज्ञापन
विज्ञापन
satyaprem ki katha twitter review know the audience reaction kartik aaryan kiara advani film
'सत्यप्रेम की कथा - फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया पर फैंस इस फिल्म को पसंद कर रहे हैं। एक यूजर ने फिल्म से एक क्लिप शेयर करते हुए लिखा, 'ऑडियंस सत्तू के लिए चियर कर रही है।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'सत्यप्रेम की कथा देखी, एक बेहतरीन लव स्टोरी, जिसका दिल सही जगह पर है। कियारा का लुक भी कितना गजब है, कार्तिक और कियारा की केमेस्ट्री पसंद आई, मज्जा आवी गयी।'



satyaprem ki katha twitter review know the audience reaction kartik aaryan kiara advani film
सत्यप्रेम की कथा - फोटो : सोशल मीडिया

एक यूजर ने फिल्म की जमकर तारीफ की है और फिल्म को ब्लॉकबस्टर बताया है। सत्यप्रेम की कथा की रिलीज पर सुनील शेट्टी ने भी ट्वीट कर रिएक्ट किया है। उन्होंने लिखा, ‘सत्यप्रेम की कथा को लेकर अच्छी बातें सुनने को मिल रही हैं। साजिद भाई आपको एक और सक्सेसफुल ब्लॉकबस्टर फिल्म के लिए बधाई। पूरी टीम को शुभकामनाएं।'

विज्ञापन
satyaprem ki katha twitter review know the audience reaction kartik aaryan kiara advani film
सत्यप्रेम की कथा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई

इस फिल्म को लेकर ऐसा कहा जा रहा है कि पहले दिन यह सात से आठ करोड़ रुपये की कमाई कर सकती है। कहा जा रहा है कि सत्यप्रेम की कथा कार्तिक आर्यन की तीसरी सबसे बड़ी ओपनर साबित हो सकती है। देखने वाली बात होती होगी कि क्या कार्तिक-कियारा की जोड़ी भुलभुलैया 2 की तरह इस फिल्म से धमाल मचा पाती है या नहीं? फिलहाल सभी की निगाह इसी पर टिकी हुई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed