{"_id":"5bae2a9d867a557ed62a5a90","slug":"saurabh-says-to-jasleen-i-will-do-your-makeup","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बिग बॉस 12 UNCUT: सौरभ ने जसलीन से कहा-मैं तुम्हारी आईब्रो बना दूंगा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बिग बॉस 12 UNCUT: सौरभ ने जसलीन से कहा-मैं तुम्हारी आईब्रो बना दूंगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बिग बॉस का सीजन 12 अपने दूसरे हफ्ते में पहुंच गया है। साथ ही शो में हर दिन कुछ नया देखने को भी मिल रहा है। सभी कंटेस्टेंट शो में एक-दूसरे को कैसे बाहर का रास्ता दिखाया जाए, इसी योजना को बनाते हुए दिख रहे हैं। वहीं सौरभ जसलीन का मेकअप कैसे किया जाए इस तैयारी में लगे हुए हैं। बिग बॉस के एक अनकट सीन में कुछ ऐसा ही देखने को मिला।
2 of 4
जसलीन
सीन में दिखाया गया है कि जसलीन सौरभ से कहती हैं कि तुम तो घर में लोगों की आईब्रो बनाते हुए दिख रहे हो। सौरभ कहते हैं लड़कियां उनसे कह रही हैं इसलिए वो उनकी आईब्रो बना देते हैं। जसलीन सौरभ की बात के जवाब में कहती हैं कि तुम क्या मेरा मेकअप कर सकते हो। सौरभ जसलीन से कहते हैं कि हां मैं तुम्हारी आइब्रो बना दूंगा।
3 of 4
श्रद्धा
जसलीन सौरभ का मजाक बनाते हुए कहती हैं इस बार का सीजन अनोखा है। बिग बॉस के इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ है कि कोई लड़का किसी की आइब्रो बनाता हो। यह सुनकर सभी घरवाले हंसने लगते है। सौरभ जसलीन से कहते हैं कि मैंने मेकअप करने का कोर्स किया है, इसलिए मैं आपकी आइब्रो बना सकता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
anup jalota
गौरतलब है कि अपने रिश्ते को लेकर बिग बॉस के घर में सुर्खियां बटोर रही जसलीन समुद्री लुटेरे टॉस्क में हारने के बाद अनूप जलोटा से कहती हैं कि उनको घर में दीपिका का रहना बिल्कुल पसंद नहीं हैं। वह कहती हैं कि दीपिका ने टॉस्क के दौरान उनके साथ जो कुछ भी किया, वो उनको बिल्कुल भी पसंद नहीं आया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।