फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सावन का पहला सोमवार आज: जानें कहां हैं 90s के भगवान शिव, अब इस काम से कमा रहे नाम

Mon, 26 Jul 2021 10:46 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Mon, 26 Jul 2021 10:46 AM IST
विज्ञापन
Sawan 2021 Samar jai singh gained popularity in 90s by playing lord Shiva know where he is now
समर जय सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

26 जुलाई यानि आज सावन का पहला सोमवार है। हिंदू धर्म में सावन का बहुत ही महत्व होता है। इस महीने में भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है। सावन शुरू होते ही भक्त मंदिर और शिवालयों में शिव-पार्वती के नाम की माला जपने लगे हैं। बॉलीवुड फिल्मों और टीवी सीरियलों में भी भगवान शिव की महिमा का गुणगान किया गया है। खासकर छोटे पर्दे पर तो कितने ही ऐसे सीरियल बने हैं जिनमें बहुत से अभिनेताओं ने महादेव का रोल निभाया  है और लोग उन्हें ही भगवान समझने लगे।



भोलेनाथ बनकर हिट हो गए समर जय सिंह

हालांकि भोलेनाथ का किरदार तो बहुत से लोगों ने निभाया है लेकिन जैसी शोहरत समर जय सिंह को मिली वैसी किसी और को नहीं मिली। समर जय सिंह ने 90 के दशक के मशहूर शो 'ओम नम: शिवाय' में भोलेनाथ का किरदार निभाया था। उन्होंने इस सीरियल में इतना जबरदस्त अभिनय किया था कि लोग असल जिंदगी में उन्हें भगवान मानने लगे थे। समर ने और भी कई शोज में काम किया लेकिन महादेव की छवि हमेशा उन पर हावी रही।

Sawan 2021 Samar jai singh gained popularity in 90s by playing lord Shiva know where he is now
समर जय सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

धीरज कुमार के निर्देशन में बना ये शो बच्चों से लेकर बूढ़े तक को पसंद था। इसमें शिव का किरदार समर जय सिंह ने बेहद शानदार तरीके से निभाया था। भगवान शिव के रोल में समर जय सिंह लोगों को इस कदर पसंद आया कि लोग असल जिंदगी में भी समर जय सिंह को भगवान शिव ही समझने लगे थे।

Sawan 2021 Samar jai singh gained popularity in 90s by playing lord Shiva know where he is now
समर जय सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

ओम नम: शिवाय के अलावा समर कई दूसरे मायथोलॉजिकल सीरियल में भी नजर आए। उन्होंने 'मृत्युंज', 'रामायण', 'महाराजा रंजी'त सिंह जैसे कोई शोज में काम किया। सिर्फ सीरियल ही नहीं समर कई फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं। उन्होंने 'लिटिल वॉर', 'सुंदरी', 'गदर- एक प्रेम कथा', 'पिंजर', 'अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों', 'अपने', 'एक था टाइगर' और 'हीरोपंती' जैसी फिल्मों में भी काम किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sawan 2021 Samar jai singh gained popularity in 90s by playing lord Shiva know where he is now
समर जय सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

हालांकि फैंस जानना चाहते हैं कि 90 के दशक में महादेव बनने वाले समर जय सिंह इन दिनों क्या कर रहे हैं? आपको बता दें कि वर्तमान में समर जय सिंह एक्टिंग की कोचिंग देते हैं। उनका मुंबई में Kreating Charakters नाम का एक एक्टिंग इंस्टीट्यूट हैं। इस इंस्टिट्यूट के जरिए समय जय सिंह उन युवाओं को शिक्षा देते हैं जो अभिनय के क्षेत्र में अपना नाम कमाना चाहते हैं।

विज्ञापन
Sawan 2021 Samar jai singh gained popularity in 90s by playing lord Shiva know where he is now
समर जय सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि साल 2005 में समर जय सिंह ने इस इंस्टिट्यूट की स्थापना की और अब तक वो इसके साथ जुड़े हुए हैं। इस इंस्टीट्यूट के कारण उन्होंने एक्टिंग से कभी मुंह नहीं फेरा। उन्होंने श्रद्धा कपूर के साथ फिल्म 'हसीना पारकर' में काम किया था वहीं वो सलमान के साथ भी फिल्म में नजर आ चुके हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed