फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फ्लैशबैक: जब आराध्या बच्चन ने रणबीर कपूर को समझ लिया था अपना पापा, ऐश्वर्या ने बताई थी इसकी वजह

Mon, 26 Jul 2021 10:00 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Mon, 26 Jul 2021 10:00 AM IST
विज्ञापन
Aishwarya once told that Aradhya bachchan hugged ranbir kapoor thinking he is her father abhishek bachchan
रणबीर, ऐश्वर्या, अराध्या - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के हैंडसम हंक रणबीर कपूर भले ही इन दिनों आलिया संग अफेयर को लेकर चर्चा में हों लेकिन उनके प्रति लड़कियों की दीवानगी अभी भी बरकरार है। रणबीर को यंग जेनरेशन का सुपरस्टार कहा जाता है जिन्होंने अभिनय से अपना हुनर साबित किया है और अपने गुड लुक्स से लोगों का दिल चुराया है। रणबीर के प्रति लड़कियों की दीवानगी ऐसी है कि उन्हें देखते ही वो उनकी ओर दौड़ी चली आती हैं।



रणबीर को बहुत पसंद करती हैं अराध्या

सिर्फ आम लड़कियां ही नहीं बल्कि बॉलीवुड की कितनी ही हसीनाएं खुले तौर पर अपने प्यार का इजहार कर चुकी हैं। आलिया भट्ट ने तो रणबीर को डेट करने से पहले ही बहुत बार कहा था कि वो उन्हें बहुत पसंद करती हैं और अगर उन्हें शादी करने का मौका मिलेगा तो वो रणबीर से ही शादी करेंगी। हालांकि सिर्फ आलिया ही नहीं बल्कि एक और स्टार किड है जो रणबीर पर जान छिड़कती हैं। यहां हम बात कर रहे हैं ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या  बच्चन की जो रणबीर को बहुत पसंद करती हैं। हालांकि क्या आप जानते हैं कि एक बार आराध्या ने रणबीर को अपना पापा समझ लिया था।

Aishwarya once told that Aradhya bachchan hugged ranbir kapoor thinking he is her father abhishek bachchan
ऐश्वर्या, रणबीर - फोटो : सोशल मीडिया

साल 2016 में आई फिल्म 'ए दिल है मुश्किल' में रणबीर और ऐश्वर्या ने काफी रोमांटिक सीन दिए थे। उम्र का फासला होने के बावजूद ऐश्वर्या और रणबीर की केमेस्ट्री फैंस को काफी पसंद आई थी। इसी फिल्म के प्रमोशन के दौरान ऐश्वर्या ने खुलासा किया था कि आराध्या  रणबीर को बहुत पसंद करती हैं और वो उनका क्रश हैं।

Aishwarya once told that Aradhya bachchan hugged ranbir kapoor thinking he is her father abhishek bachchan
अराध्या, ऐश्वर्या, रणबीर - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्मफेयर के साथ बातचीत के दौरान ऐश्वर्या ने कहा था कि आराध्या  तो रणबीर को इतना पसंद करती हैं कि उन्हें देखते ही शर्मा जाती हैं। इसके साथ ही उन्होंने एक मजेदार वाक्या भी बताया था जब छोटी सी आराध्या रणबीर को अपना पापा समझ बैठी थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aishwarya once told that Aradhya bachchan hugged ranbir kapoor thinking he is her father abhishek bachchan
रणबीर कपूर, अभिषेक बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

ऐश्वर्या ने बताया कि, 'एक दिन आराध्या  रणबीर को हग करने दौड़ पड़ी थी क्योंकि उसे लगा कि वो अभिषेक हैं। दरअसल रणबीर ने अभिषेक बच्चन की तरह जैकेट और टोपी पहनी थी। ऐसे में आराध्या कन्फ्यूज हो गईं और उन्होंने रणबीर को ही हग कर लिया'। इसके साथ ही ऐश ने बताया कि आराध्या रणबीर को इतना पसंद करती हैं कि उन्हें अंकल नहीं बुलाती हैं बल्कि आरके बुलाना पसंद करती हैं।

विज्ञापन
Aishwarya once told that Aradhya bachchan hugged ranbir kapoor thinking he is her father abhishek bachchan
ऐश्वर्या, रणबीर - फोटो : सोशल मीडिया

ऐश्वर्या ने रणबीर से कहा था कि, 'मैं तुम्हारे पापा की फैन हूं और मेरी बेटी तुम्हारी'। वहीं इस बात से भी हर कोई वाकिफ है कि रणबीर ऐश्वर्या को काफी पसंद करते हैं और दोनों बहुत ही अच्छी बॉन्ड साझा करते है। 'ऐ दिल है मुश्किल' के अलावा रणबीर और ऐश्वर्या किसी दूसरी फिल्म में साथ नजर नहीं आए हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो ऐश्वर्या जल्द ही एक बड़े बजट की फिल्म में नजर आने वाली हैं। वहीं रणबीर फिल्म 'शमशेरा'  और 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed