फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sayaji Shinde: मशहूर विलेन सयाजी शिंदे अस्पताल में भर्ती, हुई हार्ट की सर्जरी, जानें स्वास्थ्य अपडेट

Fri, 12 Apr 2024 08:35 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Fri, 12 Apr 2024 08:35 PM IST
सार

मराठी, बॉलीवुड और टॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुके बेहतरीन कलाकार सयाजी शिंदे महाराष्ट्र के सतारा अस्पताल में भर्ती हैं। अभिनेता की एंजियोप्लास्टी हुई है, जिसके बाद उनके स्वास्थ्य पर बड़ा अपडेट सामने आया है। 

विज्ञापन
Sayaji Shinde hospitalised Famous villain of bollywood in hospital underwent heart surgery know health update
सयाजी शिंदे - फोटो : सोशल मीडिया

मराठी, बॉलीवुड और टॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुके बेहतरीन कलाकार सयाजी शिंदे के फैंस के लिए एक चिंताजनक खबर सामने आई है। अभिनेता को सीने में तेज दर्द की शिकायत के बाद महाराष्ट्र के सतारा अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, अब अभिनेता के स्वास्थ्य पर बड़ा अपडेट सामने आया है। 

Sayaji Shinde hospitalised Famous villain of bollywood in hospital underwent heart surgery know health update
सयाजी शिंदे - फोटो : सोशल मीडिया

प्रसिद्ध अभिनेता सयाजी शिंदे को सीने में तेज दर्द की शिकायत के बाद परिजनों ने सतारा अस्पताल में भर्ती कराया। जांच करने पर डॉक्टरों को उनके हार्ट को रक्त की आपूर्ति करने वाली धमनियों में रुकावट का पता चला। बीते दिन सयाजी की एंजियोप्लास्टी हुई और फिलहाल उनकी हालत स्थिर है। 

Sayaji Shinde hospitalised Famous villain of bollywood in hospital underwent heart surgery know health update
सयाजी शिंदे - फोटो : सोशल मीडिया

डॉक्टर ने बताया कि सयाजी शिंदे कुछ दिन पहले अस्वस्थ महसूस कर रहे थे। उन्होंने रूटीन चेकअप के तौर पर कुछ टेस्ट कराए। इसमें ईसीजी में कुछ बदलाव दिखे। हार्ट के एक छोटे से हिस्से में कम हलचल महसूस हुई। इसके बाद उनकी एंजियोग्राफी की गई, जिससे पता चला कि उनकी तीन रक्त धमनियों में से एक में 99 प्रतिशत रुकावट है। इसका पता चलते ही अभिनेता की एंजियोप्लास्टी की गई।

Diljit Dosanjh: सामने आईं दिलजीत दोसांझ की कथित पत्नी, अफवाहों का रुख किया साफ

View this post on Instagram

A post shared by Sayaji Shinde (@sayaji_shinde)

विज्ञापन
विज्ञापन
Sayaji Shinde hospitalised Famous villain of bollywood in hospital underwent heart surgery know health update
सयाजी शिंदे - फोटो : सोशल मीडिया

खुशी की बात यह है कि सयाजी शिंदे की हालत अब स्थिर है। साथ ही उन्हें कल यानी 13 अप्रैल को अस्पताल से छुट्टी मिलने की भी उम्मीद है। सयाजी शिंदे ने मराठी, बॉलीवुड और टॉलीवुड समेत अन्य भाषाओं की फिल्मों में भी काम किया है। उनकी कई फिल्में सुपरहिट हुई हैं। उन्होंने कन्नड़, तेलुगु, मलयालम और तमिल फिल्मों में भी काम किया है।

Interstellar: फिर सिनेमाघरों में रिलीज होगी इंटरस्टेलर, 10वीं सालगिरह पर धूम मचाएगी क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म

विज्ञापन
Sayaji Shinde hospitalised Famous villain of bollywood in hospital underwent heart surgery know health update
सयाजी शिंदे - फोटो : सोशल मीडिया

सयाजी शिंदे अपनी बहुमुखी भूमिकाओं के लिए जाने जाते हैं, जो अक्सर विरोधी चरित्रों को चित्रित करते हैं। उनके कुछ उल्लेखनीय कार्यों में 'शूल', 'दबंग', 'सिंघम' और 'पोकिरी' शामिल हैं। सयाजी शिंदे ने खुद एक वीडियो जारी कर भी शुभचिंतकों को अपना हेल्थ अपडेट दिया है। क्लिप में अभिनेता स्वस्थ्य नजर आ रहे हैं। हालांकि, उन्हें अस्पताल के बेड पर देखा जा सकता है। 

LSD 2: दिबाकर बनर्जी ने दिखाया डिजिटल दुनिया का काला सच, झकझोरकर रख देगा एलएसडी 2 का ट्रेलर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed