फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hansal Mehta: 'मेरी फिल्मों का कोई अजेंडा नहीं होता', हंसल मेहता ने क्यों कही ऐसी बात?

Sun, 28 May 2023 09:19 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 28 May 2023 09:19 PM IST
विज्ञापन
Scoop Director Hansal Mehta Talks About His Films Said There is No Agenda Behind My Movies
हंसल मेहता - फोटो : social media

हंसल मेहता की गिनती बॉलीवुड के शानदार निर्देशकों में होती है। अब तक उन्होंने कई ऐसी फिल्में और वेब सीरीज बनाई हैं, जो दर्शकों के दिलों में गहरी छाप छोड़ चुकी है। इस बीच हाल ही में उन्होंने अपनी फिल्मों पर खुलकर बात की है। एक नए इंटरव्यू में हंसल ने कहा कि वह न तो किरदारों को जज करते हैं और न ही उनकी कहानी कहने के पीछे कोई एजेंडा होता है। इसके साथ ही हंसल ने यह भी कहा कि उनके द्वारा कहानियां सुनाने का एकमात्र कारण दर्शकों को जज बनने की अनुमति देना है।


Suniel Shetty: सुनील शेट्टी को आते थे अंडरवर्ल्ड से कॉल? एक्टर का चौंका देने वाला खुलासा

Scoop Director Hansal Mehta Talks About His Films Said There is No Agenda Behind My Movies
हंसल मेहता - फोटो : social media

इंडिया डॉट कॉम को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा, "मैं अपना काम बहुत सरलता से करता हूं। मैं अपने कैरेक्टर उनकी परिस्थितियों का आंकलन नहीं करता। मेरी स्टोरी टेलिंग के पीछे कोई एजेंडा नहीं है। मेरे द्वारा कहानियां कहने का सिर्फ एक मकसद यह है कि दर्शकों को जज बनने, चिंतन करने और सवाल पूछने का मौका दिया जाए। मेरी राय में दर्शकों के लिए उन सवालों को उठाना मेरा काम है।'' 
The kerala Story: 'द केरल स्टोरी' पर दिए बयान को लेकर कमल हासन पर भड़के सुदीप्तो सेन, कह दी यह बड़ी बात

Scoop Director Hansal Mehta Talks About His Films Said There is No Agenda Behind My Movies
हंसल मेहता - फोटो : social media

उन्होंने आगे कहा कि मेरे काम में दर्शक भी उतने ही सहयोगी होते हैं जितना कि लेखक, अभिनेता और बाकी सब का होते हैं, क्योंकि दर्शकों को इसे देखकर वापस जाना होता है और इसकी कहानी के बारे में सोचकर बाद में अपना फैसला देना होता है। 
Anil Kapoor: अनिल कपूर की टीवी सीरीज 24 के लिए शॉर्टलिस्ट हुए थे ये बड़े स्टार, जानें फिर क्यों नहीं बनी बात

विज्ञापन
विज्ञापन
Scoop Director Hansal Mehta Talks About His Films Said There is No Agenda Behind My Movies
हंसल मेहता - फोटो : social media

फिल्मों में एक्टर के चुनाव पर बात करते हुए उन्होंने कहा, ''मुझे लगता है कि फोकस कैरेक्टर पर ही होता है। आप जिस शख्स को कास्ट कर रहे हैं, उसमें आपको अपना किरदार दिखना चाहिए। जब मैं कास्टिंग कर रहा होता हूं तो मैं यही देखता हूं। निश्चित रूप से मुझे मुकेश छाबड़ा से मदद मिली है, जो मुझे हमेशा प्रयोग करने और नई चीजों को आजमाने के लिए प्रेरित करते हैं। फिर बेशक मैं इतनी ईमानदारी से कास्ट कर सकता हूं, प्रोड्यूसर्स और उन प्लेटफॉर्म्स को धन्यवाद, जिन्होंने मेरे काम को सपोर्ट किया है। और मुझे उम्मीद है कि यह जारी रहेगा।''
Guneet Monga: जम्मू इंटरनेशनल बॉर्डर पर पहुंचीं ऑस्कर विजेता गुनीत मोंगा, बीटिंग द रिट्रीट का बनीं हिस्सा

विज्ञापन
Scoop Director Hansal Mehta Talks About His Films Said There is No Agenda Behind My Movies
हंसल मेहता - फोटो : social media

बता दें कि हंसल इन दिनों अपनी आगामी वेब सीरीज स्कूप को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में इसका ट्रेलर सामने आया था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था। यह दो जून से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की जा सकेगी। इसमें करिश्मा तन्ना, मोहम्मद जीशान अय्यूब, हरमन बवेजा और प्रोसेनजीत चटर्जी मुख्य भूमिकाओं में हैं।
Bheed Ott Release: इंतजार खत्म! राजकुमार राव की 'भीड़' इस दिन ओटीटी पर होगी रिलीज, जानिए कब-कहां देखें फिल्म?

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed