फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चीन में आमिर खान की इस बेटी ने मचाया 'दंगल', 3 दिन में करोड़ों कमाकर बनीं 'सुपरस्टार'

Mon, 22 Jan 2018 03:59 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 22 Jan 2018 03:59 PM IST
विज्ञापन
Secret Superstar box office collection 3rd day in China
secret superstar

चीन में बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान की फैनफॉलोइंग का कमाल हमने 'दंगल' के रिलीज होते ही देखा है। फिल्म ने वहां पर सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए और अकेले चीन में 1000 करोड़ से ज्यादा की कमाई की। ऐसा कारनामा करने वाले वह पहले नॉन हॉलीवुड एक्टर हैं। ‘दंगल’ के बाद अब आमिर की 'सीक्रेट सुपरस्टार' चीन में रिलीज होते ही छा गए।

Secret Superstar box office collection 3rd day in China
Secret Superstar

'सीक्रेट सुपरस्टार' ने रिलीज के तीसरे दिन 175 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा, 'चीन में "सीक्रेट सुपरस्टार" का ओपनिंग वीकेंड में ही सॉलिड पंच... तीसरे दिन फिल्म ने 175 करोड़ रुपए की कमाई कर ली... निश्चित रुप से शानदार'
 



 

Secret Superstar box office collection 3rd day in China
secret super star

फिल्म ने पहले दिन पहले दिन 6.88 मिलियन डॉलर यानि 44 करोड़ और दूसरे दिन 10.50 मिलियन डॉलर यानि 67 करोड़ 10 लाख रूपए का कलेक्शन किया है। वहीं तीसरे दिन रविवार को 9.85 मिलियन डॉलर यानि करीब 63 करोड़ की कमाई की। कुल मिलाकर फिल्म ने करीब 174.10 करोड़ की कमाई कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Secret Superstar box office collection 3rd day in China
secret superstar

आमिर खान चीन में बॉलीवुड का एक लोकप्रिय चेहरा बन गए हैं। हाल ही में आमिर ने कहा था कि चीनी और भारतीय प्रतिभाओं को एक फिल्म में काम करते देखना एक मजेदार अनुभव होगा। 'सीक्रेट सुपरस्टार' 19 अक्टूबर 2017 को देश में रिलीज हुई थी।

विज्ञापन
Secret Superstar box office collection 3rd day in China
secret superstar

आमिर खान की फिल्में खासतौर पर चीन में सफलता हासिल करती रही हैं। 'सीक्रेट सुपरस्टार' जी स्टूडियोज, आकाश चावला और आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले आमिर खान और किरण राव द्वारा निर्मित है। इस फिल्म में कश्मीर की जायरा वसीम प्रमुख भूमिका में हैं। उन्होंने इसमें इंसिया नाम की लड़की का किरदार निभाया है, जिसका सपना गायिका बनना है। जायरा इससे पहले 'दंगल' में आमिर की बेटी बनीं थीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed