एक्ट्रेस कंगना रणौत अपने बेबाक अंदाज के लिए मशहूर हैं। अक्सर कंगना अपने किसी बयान के चलते सुर्खियों में रहती हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस अपने स्टाइल और फिल्मों के कारण भी चर्चा में रहती हैं। उनकी फिल्में महिला प्रधान फिल्में होती हैं और कंगना अपने दम पर फिल्में हिट करना बखूबी जानती हैं। कंगना रणौत को अब तक चार बार राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। लेकिन आज हम उनकी किसी फिल्म या उनके किसी बयान के बारे में बात नहीं कर रहे हैं, बल्कि आज हम अभिनेत्री के आलीशान घर की कुछ खास तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं। कंगना रणौत का हिमाचल प्रदेश के मनाली में बना घर तो खूबसूरत है ही साथ ही मुंबई का घर भी उनका कम नहीं है।
असल जिंदगी में भी 'क्वीन' की तरह ही रहती हैं कंगना रणौत, यकीन ना हो तो मुंबई वाले घर की तस्वीरें देख लीजिए
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीपाली श्रीवास्तव
Updated Thu, 15 Apr 2021 11:00 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन