{"_id":"5a3bce104f1c1baa268b529d","slug":"see-in-pictures-virat-kohli-and-anushka-sharma-reception","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सामने आई विराट अनुष्का के रिसेप्शन की पहली झलक, देखें तस्वीरें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सामने आई विराट अनुष्का के रिसेप्शन की पहली झलक, देखें तस्वीरें
Thu, 21 Dec 2017 08:47 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
Updated Thu, 21 Dec 2017 08:47 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा शादी के बाद आज पहली बार मीडिया के सामने आए हैं। आज शादी का रिसेप्शन रखा गया है, जिसका आयोजन दिल्ली के ताज होटल में है। आइए आपको बताते हैं रिसेप्शन की खास बातें...
2 of 5
- फोटो : ANI
अनुष्का-विराट अपना रिसेप्शन दिल्ली के ताज होटल में दे रहे हैं। खास बात ये है कि उनके रिसेप्शन की पार्टी की सारी जिम्मेदारी वेडिंग प्लानर कंपनी 'वेडिंग सेलट' ने ली है। बता दें कि इस कंपनी ने नवविवाहित जोड़े के इटली से वापस आते विराट-अनुष्का के साथ इस पार्टी की डील साइन कर ली थी।
3 of 5
virat-anushka
- फोटो : PMO
बता दें कि इस वेडिंग प्लानर कंपनी का ये अब तक का सबसे बड़ा असाइनमेंट है जिसकी वजह से उन्होंने इस इवेंट को अनुष्का-विराट की शादी का गिफ्ट कहकर फ्री कर दिया है। इतना ही नहीं इस रिसेप्शन को ऑर्गनाइज करने के लिए कंपनी के 5 एग्जीक्यूटिव पहले ही मुंबई से दिल्ली रवाना हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
खास बात ये है कि अनुष्का-विराट के अपने लोगों को भी इस वेडिंग प्लानर कंपनी की तरफ से साफ हिदायत हैं कि वो इस इवेंट को कवर करने के लिए कोई कैमरा अपने साथ न लाए। बता दें कि कैमरा कंपनी निकॉन ने इस शादी के खूबसूरत लम्हों को कैद करने के लिए 8 DSLRs कैमरे भेजे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
विराट अनुष्का
- फोटो : TWITTER
याद दिला दें कि अपने रिसेप्शन से एक दिन पहले ही अनुष्का-विराट ने खुद जाकर पीएम मोदी को अपने इस खास दिन के लिए न्योता दिया था। खबरों की मानें तो अनुष्का-विराट ने सबसे पहले अपनी शादी का इनविटेशन कार्ड सचिन तेंदुलकर और शाहरुख खान को दिया है। अनुष्का-विराट ने इसी महीने 11 तारीक को इटली में परिवार और करीबी लोगों के बीच शादी रचाई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।