अबु धाबी में फिल्म 'रेस-3' की शूटिंग से वक्त निकालकर सलमान खान ने अपने भांजे आहिल का दूसरा बर्थ डे सेलिब्रेट किया। 'भाईजान' के भांजे के जन्मदिन के लिए पूरा परिवार दुबई के Cipriani Yas आईलैंड में है। बर्थ डे ब्वॉय ने देर रात केक काटकर ग्रैंड सेलिब्रेशन का आगाज किया।
दुबई के इस आईलैंड पर सलमान ने सेलिब्रेट किया भांजे का बर्थ डे, देखें पार्टी की तस्वीरें और वीडियो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलमान खान की बहन अर्पिता खान ने एक तस्वीर शेयर की है जिसमें आहिल अपने मौसेरे भाई अयान अग्निहोत्री और ममेरे भाइयों- निर्वान खान और अरहान खान के साथ नजर आ रहा है।
आहिल के बर्थ डे पर सिर्फ परिवार और करीबी दोस्त मौजूद हैं। आयुष शर्मा भी अपनी फिल्म 'लवरात्रि' की शूटिंग पूरी कर अहमदाबाद से सीधे दुबई पहुंचे और वहां अपने बेटे के साथ मौज मस्ती कर रहे हैं।
आहिल के दादा अनिल शर्मा और दादी सुनीता शर्मा भी उनके दूसरे बर्थ डे की सेलिब्रेशन में मौजूद हैं।
Precious moments # Ahil turns two.
A post shared by Suneeta Sharma (@suneetasharma) on
आईलैंड पर मस्ती के बाद डेजर्ट सफारी पर जाने की भी प्लानिंग की गई है। पिछली बार सलमान खान ने मालदीव में आहिल खान का पहला बर्थ डे मनाया था।