बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने अपनी दमदार एक्टिंग और ग्लैमरस लुक से लाखों-करोड़ों लोगों को अपना दीवाना बनाया हुआ है। इन दिनों वह अपनी अपकमिंग फिल्म 'टाइगर 3' की शूटिंग में बिजी हैं, जिसमें एक्ट्रेस के साथ सलमान खान नजर आएंगे। अपनी फिल्म की वजह से वह सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर कटरीना कैफ की कमी उनकी हमशक्ल अलीना राय पूरी कर रही हैं। जी हां, अलीना राय बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ की हमशक्ल हैं, जो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रही हैं। फैंस अलीना के लुक्स और उनके ग्लैमरस अंदाज को काफी पसंद कर रहे हैं, जिस वजह से वह कुछ ही समय में लोगों की फेवरेट बन गई हैं। आइए आगे आपको अलीना के बारे में बताते हैं।
सोशल मीडिया: चर्चा में आई कटरीना कैफ की हमशक्ल, तस्वीरें देख असली नकली में फर्क भूल जाएंगे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में, अलीना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी लेटेस्ट फोटो शेयर की, जिसमें वह ब्लैक कलर की स्ट्रैपी ड्रेस में काफी सुंदर लग रही हैं। इस आउटफिट में उनका किलर एटीट्यूड फैंस का काफी पसंद आ रहा है। इतना ही नहीं, फोटो-शेयरिंग वेबसाइट पर भी अलीना का लेटेस्ट वीडियो शेयर किया गया है, जिसके कैप्शन ने फैंस को अपनी ओर अट्रैक्ट किया है। वीडियो के कैप्शन पर लिखा है, 'फैमस हूं।' इस वीडियो को अब तक 3 हजार से भी ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। इस वीडियो में वह कुछ डायलॉग भी बोलती दिख रही हैं।
लाखों में हैं अलीना राय के फॉलोअर्स
अलीना राय को इंस्टाग्राम पर 212k (2 लाख 12 हजार) लोग फॉलो करते हैं। वहीं, वह खुद महज 65 लोगों को सोशल मीडिया पर फॉलो करती हैं। इस बात से उनकी पॉपुलैरिटी का अंदाजा लगाया जा सकता है।
फिल्म में हुई अलीना की एंट्री
अलीना राय अपने लुक्स की वजह से फिल्मी दुनिया में भी कदम रख चुकी हैं। उन्होंने अपनी फिल्म के शूटिंग सेट से एक वीडियो क्लिप शेयर किया था, जो बैक-द-सीन का था। इस वीडियो कैप्शन में लिखा था, 'लखनऊ जंक्शन।' अलीना की फिल्म पिछले साल ही रिलीज होने वाली थी। लेकिन कोरोना वायरस की वजह से एक्ट्रेस की फिल्म अब तक रिलीज नहीं हो पाई है। साल 2020 में अलीना ने एक इंटरव्यू दिया था, जिसमें उन्होंने बताया था कि, वह अपनी फिल्म में एक पत्रकार की भूमिका निभाती नजर आएंगी।
बादशाह के गाने में धमाल मचा चुकी हैं अलीना
साल 2019 में पॉपुलर रैपर व सिंगर बादशाह का एक म्यूजिक एल्बम रिलीज हुआ था, जिसका टाइटल 'कमाल' था। इस वीडियो में बादशाह के साथ अलीना नजर आई थीं। इस गाने को फैंस ने खूब पसंद किया था।