फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Seema Biswas: सीमा बिस्वास ने कमरा बंद कर परिवार को दिखाई थी 'बैंडिट क्वीन', उस सीन पर पिता ने कही थी यह बात

Sat, 14 Jan 2023 07:30 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 14 Jan 2023 07:30 AM IST
विज्ञापन
Seema Biswas Birthday: Know About Bandit Queen Movie Fame Actress Life and UnKnown facts
सीमा बिस्वास - फोटो : अमर उजाला

अभिनेत्री सीमा बिस्वास का आज जन्मदिन है। एक्ट्रेस का जन्म 14 जनवरी, 1965 को असम में हुआ था। अपने फिल्मी करियर में सीमा बिस्वास ने कई शानदार फिल्मों और टीवी शो में काम किया है। मगर, मुख्य रूप से उन्हें फूलन देवी के जीवन पर आधारित फिल्म 'बैंडिट क्वीन' के लिए जाना जाता है। 1994 में आई इस फिल्म में सीमा बिस्वास ने फूलन का रोल बिल्कुल वास्तविक अंदाज में अदा किया। हालांकि, यह उनके लिए आसान नहीं था। फिल्म की शूटिंग के दौरान सीमा कई बार भावनात्मक रूप से टूटीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक सीमा बिस्वास ने अपने परिवार को कमरा बंद करके यह फिल्म दिखाई थी। इसके बाद उनके पिता ने क्या प्रतिक्रिया दी थी, इसका जिक्र एक्ट्रेस ने एक बातचीत के दौरान किया था। आइए जानते हैं...

Seema Biswas Birthday: Know About Bandit Queen Movie Fame Actress Life and UnKnown facts
सीमा बिस्वास - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म 'बैंडिट क्वीन' में सीमा बिस्वास के साथ फिल्माए गए रेप सीन ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। इस सीन के बाद उन्हें काफी आलोचना भी झेलनी पड़ी थी। इतना ही नहीं फिल्म रिलीज के दो साल पहले बिस्वास फैमिली ने फिल्म की अनसेंसर्ड कॉपी अपने घर पर देखी थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कहा जाता है कि सीमा के परिवार वालों ने उनकी फिल्म बैंडिट क्वीन को दरवाजा बंद करके देखा था। यहां तक की घर के दरवाजों के साथ ही लाइटें भी बंद कर दी गई थीं। क्योंकि, सीमा नहीं चाहती थीं कि फिल्म खत्म होने के बाद परिवार के सदस्यों की नजर उनके चेहरे पर पड़े। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। फिल्म खत्म हुई तो सीमा के पिता ने उनकी ओर देखा और गहरी सांस लेते हुए कहा- यह रोल तो हमारी सीमा ही कर सकती है।
'वंस अपॉन ए टाइम...इमरान खान वाज ए स्टार'...आजकल कहां हैं 'कट्टी-बट्टी' बॉय

Seema Biswas Birthday: Know About Bandit Queen Movie Fame Actress Life and UnKnown facts
सीमा बिस्वास

शेखर कपूर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में सीमा बिस्वास ने फूलन देवी का रोल सिर्फ निभाया ही नहीं था, बल्कि उनके रोल जिया भी था। शूटिंग के दौरान दो दिनों तक उन्होंने कुछ नहीं खाया था। क्योंकि फूलन ने भी ऐसा ही कुछ किया था, जब वे जंगलों में रह रही थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक शूटिंग के दौरान सीमा ने खुद को बाकी समाज से अलग कर लिया था और धौलपुर के एक गेस्ट हाउस के कोने में बैठकर घंटों अपने किरदार के बारे में सोचती रही थीं।
'यू आर माय सोनिया' पर मोनालिसा की अदाएं देख क्लीन बोल्ड हुए फैंस

विज्ञापन
विज्ञापन
Seema Biswas Birthday: Know About Bandit Queen Movie Fame Actress Life and UnKnown facts
फूलन और फिल्म में फूलन बनीं सीमा बिस्वास

बैंडिट क्वीन में सीमा ने एक न्यूड सीन भी किया था, जिसे लेकर काफी विवाद भी हुआ था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सीमा ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें फिल्म के एक न्यूड सीन के कारण रातभर रोना पड़ता था। सीमा ने बताया था कि ये सीन उन्होंने खुद नहीं किया था बल्कि बॉडी डबल ने किए थे। हालांकि इसके बावजूद उनको लेकर काफी चर्चा हुई, लेकिन इस बारे में उनके घरवालों को पता था इसलिए किसी को कोई सफाई नहीं दी। उन्होंने बताया था- वे इस सीन के शूट होने के बाद रातभर रोती रही थीं। इतना ही नहीं उस सीन के बाद पूरी फिल्म की यूनिट रोई थी।
Randeep Hooda: घुड़सवारी करते समय बेहोश हुए रणदीप हुड्डा, गिरने से आईं गंभीर चोटें, अस्पताल में भर्ती

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed