फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'बैंडिट क्वीन' की एक्ट्रेस ने किया था खुलासा, इस सीन की वजह से रो-रोकर बीती थीं रातें

Sat, 10 Aug 2019 04:17 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sat, 10 Aug 2019 04:17 PM IST
विज्ञापन
seema biswas crying after bandit queen film scenes
seema biswas - फोटो : file photo

बड़े पर्दे के बाद एक बार फिर फूलन देवी की कहानी वेब सीरीज के जरिए दर्शकों के सामने होगी। निर्माता बॉबी बेदी डकैत से सांसद बनी फूलन देवी के जीवन और मृत्यु पर 20 एपिसोड की वेब सीरीज बनाने को तैयार हैं। 'फूलन देवी’ टाइटल से बनने वाली इस सीरीज का निर्देशन तिग्मांशू धूलिया करेंगे और तनिष्ठा मुखर्जी मुख्य भूमिका में होंगी। धूलिया बैंडिट क्वीन के कास्टिंग निर्देशक भी थे। 25 साल पहले बैंडिट क्वीन में मुख्य भूमिका निभाकर सीमा बिस्वास ने अपनी एक्टिंग से खूब तारीफें बटोरी थीं।

seema biswas crying after bandit queen film scenes
seema biswas - फोटो : file photo

सीमा बिस्वास को आज भी बैंडिट क्वीन के लिए याद किया जाता है हालांकि उनके लिए फिल्म में रोल करना उतना आसान नहीं था। बैंडिट क्वीन के निर्देशक शेखर कपूर को सीमा का अनप्रोफेशनल पोर्टफोलियो पसंद आया था। जिसके बाद उन्होंने सीमा को बैंडिट क्वीन के लिए चुना। 1994 में सीमा पहली बार फिल्म बैंडिट क्वीन से दुनिया के सामने आईं। 


seema biswas crying after bandit queen film scenes
seema biswas - फोटो : file photo

जब ये फिल्म मिली तो वो फूलन देवी के बारे में कुछ नहीं जानती थीं। वो किरदार को समझने के लिए फूलन देवी से मिलना चाहती थीं लेकिन फूलन जेल में थीं। सीमा असम में पली-बढ़ी थीं इसलिए उनकी हिंदी काफी कमजोर थी। वो दिन-रात लाइनों को समझने के लिए सैकड़ों बार रिहर्सल करती थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
seema biswas crying after bandit queen film scenes
bandit queen - फोटो : file photo

सीमा ने एक इंटरव्यू में अपने इस रोल के बारे में बहुत सी रोचक बातें साझा की थीं। सीमा के अनुसार, फिल्म में कई सारे न्यूड सीन थे। इसके चलते बहुत विवाद हुआ था। विवादों के कारण उन्हें रात-रात भर रोना पड़ा था। इस सीन को शूट करते समय डायरेक्टर और कैमरामैन के अलावा सभी का अंदर आना मना था। फिल्म की रिलीज से पहले काफी बवाल मचा था इसलिए सीमा ने शेखर कपूर से कहा था कि फिल्म से न्यूड सीन को हटा दिया जाए। 

विज्ञापन
seema biswas crying after bandit queen film scenes
seema biswas - फोटो : social media

इस पर शेखर कपूर ने कहा था कि फिल्म सच्ची घटना पर आधारित है। फिल्म में लोगों की असंवेदनशीलता को दिखाने के लिए इस सीन को रखना जरूरी है। खबर ये भी थी कि खुद फूलन देवी ने भी इस फिल्म का विरोध किया था। हालांकि बाद में कोर्ट की स्वीकृति के बाद फिल्म रिलीज हुई थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed