फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Seema Khan: सलमान की भाभी सीमा ने हटाया 'खान' सरनेम, इंस्टाग्राम पर लिखा- अंत में सबकुछ...

Fri, 20 May 2022 08:20 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Fri, 20 May 2022 08:20 PM IST
विज्ञापन
Seema Khan Removes khan surname from her name on instagram Shares post everything working out at the end
सोहेल खान और सीमा सचदेव - फोटो : फाइल फोटो

फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर जोड़ियों में से एक सोहेल खान और सीमा खान जल्द ही अलग होने जा रहे हैं। दोनों की निजी जिंदगी में लंबे समय से कुछ ठीक नहीं चल रहा है, इस वजह से इस कपल ने अब अपनी राहें अलग करने का फैसला कर लिया है। 13 मई को दोनों ने फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी दाखिल कर अलग होने की प्रक्रिया शुरू कर दी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों काफी समय से अलग रह रहे हैं। वहीं, अब शादी के 24 साल बाद सीमा ने अपना नाम बदलने का फैसला कर लिया है।

Seema Khan Removes khan surname from her name on instagram Shares post everything working out at the end
सोहेल खान और सीमा सचदेव - फोटो : फाइल फोटो
इंस्टाग्राम पर हटाया खान सरनेम

तलाक की अर्जी के बीच सीमा ने अपने नाम से खान सरनेम हटा लिया है। ताजा अपडेट के मुताबिक, उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपना नाम सीमा किरण सचदेह कर लिया है। इससे पहले यह प्रोफाइल सीमा खान के नाम से दिखती थी। खान सरनेम हटाने के बाद यह साफ हो गया है कि कपल के बीच अब सुलह की कोई उम्मीद नहीं है।

Seema Khan Removes khan surname from her name on instagram Shares post everything working out at the end
सोहेल खान और सीमा सचदेव - फोटो : फाइल फोटो
सरनेम बदलने के बाद किया ये पोस्ट

अपना नाम बदलने के बाद सीमा ने एक पोस्ट भी किया है, जिसमें वह अपनी दिल की बात कहती नजर आ रही हैं। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा है कि आखिर में सबकुछ ठीक हो जाएगा। इसके लिए आपको बस विश्वास करना पड़ेगा। इस पोस्ट के बाद माना जा रहा है कि यह सोहेल खान से अलग होने को लेकर लिखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Seema Khan Removes khan surname from her name on instagram Shares post everything working out at the end
अपने बच्चों के साथ सोहेल खान और सीमा सचदेव - फोटो : फाइल फोटो
साल 1998 में की थी शादी

सोहेल खान और सीमा सचदेह की शादी पूरे बॉलीवुड में मशहूर है। एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने भागकर शादी की थी। दोनों के दो बेटे हैं। सोहेल खान एक्टर और फिल्म डायरेक्टर हैं। वह अब तक कई फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। प्यार किया तो डरना क्या फिल्म से उन्होंने बतौर डायरेक्टर करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह एक्टर के रूप में भी कई फिल्मों में नजर आए। वहीं बात करें सीमा खान की तो वह फैशन डिजाइनर हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed