फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिना किसी फिल्मी बैकग्राउंड के इन अभिनेत्रियों ने खूब कमाया नाम, सुशांत सिंह राजपूत की खास दोस्त भी है लिस्ट में शामिल

Sun, 28 Jun 2020 03:05 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sun, 28 Jun 2020 03:05 AM IST
विज्ञापन
Self Made Bollywood Actress Priyanka Chopra Kangana Ranaut Bhumi Pednekar Kriti Sanon Anushka Sharma
प्रियंका चोपड़ा, कृति सेनन, अनुष्का शर्मा - फोटो : Social Media

बॉलीवुड में इन दिनों नेपोटिज्म को लेकर जमकर बहस चल रही है। इसकी शरुआत हुई है सुशांत सिंह राजपूत के अचानक आत्महत्या कर लेने से। सुशांत की मौत के बाद उनके फैंस भी अब सेल्फ मेड अभिनेताओं और अभिनेत्रियों के समर्थन में उतर आए हैं। बॉलीवुड में केवल अभिनेता ही नहीं बल्कि कई ऐसी अभिनेत्रियां भी हैं जिन्होंने इंडस्ट्री में बिना किसी फिल्मी बैकग्राउंड के कदम रखा और अपना मुकाम बनाया। इस पैकेज में आपको बताते हैं ऐसी ही अभिनेत्रियों के बारे में...

Self Made Bollywood Actress Priyanka Chopra Kangana Ranaut Bhumi Pednekar Kriti Sanon Anushka Sharma
फिल्म पंगा में कंगना रनौत - फोटो : सोशल मीडिया

कंगना रनौत
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने अपने करियर के शुरुआती दिनों में काफी संघर्ष किया है। कंगना किसी फिल्मी बैकग्राउंड से बिलॉन्ग नहीं करतीं। लेकिन फिर भी उन्होंने अपने अदिवितीय अभिनय से लोगों को अपना दीवाना बना लिया है। कंगना अपनी बेबाकी के लिए खास तौर पर जानी जाती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अनुराग बासू की रोमांटिक थ्रिलर फिल्म 'गैंगेस्टर' से की थी। इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट फीमेल डेब्यू अवॉर्ड भी मिला। इसके बाद कंगना लगातार अपने करियर में आगे ही बढ़ती रहीं।

Self Made Bollywood Actress Priyanka Chopra Kangana Ranaut Bhumi Pednekar Kriti Sanon Anushka Sharma
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : Social Media

प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा के माता पिता आर्मी में डॉक्टर थे। लेकिन प्रियंका की रुचि बचपन से ही फैशन जगत में थी। प्रियंका ने सबसे पहले मिस वर्ल्ड बनकर देश का नाम रोशन किया। इसके बाद उन्होंने फिल्मी दुनिया में कदम रखा। आज प्रियंका ना केवल बॉलीवुड बल्कि इंटरनेशनल स्टार बन गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Self Made Bollywood Actress Priyanka Chopra Kangana Ranaut Bhumi Pednekar Kriti Sanon Anushka Sharma
भूमि पेडनेकर - फोटो : Twitter

भूमि पेडनेकर
बॉलीवुड अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने भी अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत खुद के दम पर की है। भूमि ने फिल्म 'दम लगा के हैशा' के साथ बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके बाद से भूमि ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

विज्ञापन
Self Made Bollywood Actress Priyanka Chopra Kangana Ranaut Bhumi Pednekar Kriti Sanon Anushka Sharma
अनुष्का शर्मा - फोटो : Social Media

अनुष्का शर्मा
फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' के साथ बॉलीवुड में कदम रखने वाली अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने भी अपना नाम खुद ही बनाया है। और आज अनुष्का इंडस्ट्री की टॉम अभिनेत्रियों में शुमार होती हैं। अब अनुष्का ने अपने खुद के प्रोडक्शन हाउस के साथ फिल्में बनाना भी शुरू कर दिया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed