फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

NTR के बेटे नंदमूरी की डेड बॉडी के साथ अस्पताल कर्मचारियों ने ली थी सेल्फी, अब हुई स्टाफ पर कार्रवाई

Sat, 01 Sep 2018 03:06 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 01 Sep 2018 03:06 PM IST
विज्ञापन
Selfie With Harikrishna Body 4 Employees Sacked of Telangana Hospital
नंदमुरी हरिकृष्णा
आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के साले और पूर्व मुख्यमंत्री एनटी रामाराव के बेटे नंदामूरी हरिकृष्णा का सड़क हादसे में निधन हो गया। वह 61 साल के थे। नंदमूरी हरिकृष्णा विवाह समारोह में शामिल होने के लिए आंध्र प्रदेश के नेल्लूर जा रहे थे। उनकी कार एक अन्य वाहन को ओवरटेक करने की कोशिश कर रही थी, तभी पलट गई।

 
Selfie With Harikrishna Body 4 Employees Sacked of Telangana Hospital
शव के साथ सेल्फी लेते कर्मचारी
अब एक्टर तथा नेता नंदमूरी हरिकृष्णा की डेड बॉडी के साथ सेल्फी खींचने के आरोप में एक हॉस्पिटल के चार कर्मचारियों को निकाल दिया गया है। कर्मचारियों के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई गई है। तेलंगाना के नालगोंडा जिले के कामिनेनी हॉस्पिटल के कर्मचारियों ने हरिकृष्णा की डेड बॉडी के साथ सेल्फी ली थी।
Selfie With Harikrishna Body 4 Employees Sacked of Telangana Hospital
नंदमुरी

हॉस्पिटल के चार कर्मचारियों ने फोटो लेने के बाद उसे सोशल मीडिया पर शेयर भी कर दिया था जो देखते ही देखते वायरल हो गया। कर्मचारियों ने मोबाइल के कैमरे से सेल्फी उस वक्त ली, जब डॉक्टर हरिकृष्णा को मृत घोषित करने के बाद कैजुअल्टी वॉर्ड से बाहर निकल आए थे। अस्पताल के डीजीएम ने इस घटना की निंदा करते हुए कहा, 'यह घटना हमारे लिए शर्मनाक रही। हमने हरिकृष्णा को बचाने के भरपूर प्रयास किए। लेकिन कर्मचारियों की शर्मनाक हरकत से हमारी प्रतिष्ठा खराब हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Selfie With Harikrishna Body 4 Employees Sacked of Telangana Hospital
NTR
एक्टर-पॉलिटीशियन नंदमूरी हरिकृष्णा का अंतिम संस्कार 30 अगस्त को हैदराबाद में किया गया। उनके अंतिम संस्कार के दौरान की कुछ तस्वीरें शेयर की जा रही हैं और ये तस्वीरें इमोशनल कर देने वाली हैं। कुछ तस्वीरों में नंदमूरी के बेटे जूनियर एनटीआर बुरी तरह भावुक होते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
Selfie With Harikrishna Body 4 Employees Sacked of Telangana Hospital
नंदमुरी
बता दें नंदमूरी की दो शादियां हुईं। हरिकृष्ण की दो पत्नियां लक्ष्मी और शालिनी हैं। उनके दो बेटे जूनियर एनटीआर और कल्याण राम और एक बेटी सुहासिनी है। उनके सबसे बड़े बेटे जानकी राम की भी 2014 में इसी जिले में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। तब से परिवार के लिए नालगोंडा मनहूस रहा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed