अक्षय कुमार और इमरान हाशमी की फिल्म 'सेल्फी' शुक्रवार 24 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर धराशायी हो गई थी। ओपनिंग डे पर फिल्म का जादू बॉक्स ऑफिस पर नहीं चला था। फिल्म को रिलीज हुए तीन दिन हो गए हैं और अब तीसरे दिन के भी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आ चुके हैं। चलिए जानते हैं सेल्फी ने आज तीसरे दिन कितनी कमाई की है।
Selfiee BO Collection: अक्षय कुमार की 'सेल्फी' को नहीं मिला छुट्टी का फायदा, रविवार को भी फिल्म की कमाई सुस्त
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अक्षय कुमार की फिल्म दो दिन बाद डिजास्टर होने की तरफ आगे बढ़ रही है। पिछले दो दिन की तरह ही आज भी 'सेल्फी' की हालत खराब रही। 'सेल्फी' ने आज तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 3.90 करोड़ रुपये की कमाई की है। दिन बीतने के साथ 'सेल्फी' की कमाई में रफ्तार देखने को नहीं मिल रही है। ओपनिंग डे पर कम कमाई करने के बाद भी फिल्म को लेकर उम्मीद जताई जा रही थी कि शायद इसे वीकेंड का फायदा मिले, लेकिन वह भी नहीं हो सका। रविवार के दिन भी फिल्म कुछ खास कमाल नहीं कर पाई।
Kangana Ranaut: आज भी खेतों में काम करती हैं इस अभिनेत्री की मां, सादगी देख रह जाएंगे दंग
बता दें कि 'सेल्फी' ने ओपनिंग डे पर महज 2.55 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं दूसरे दिन फिल्म ने 3.80 करोड़ का बिजनेस किया। तीसरे दिन की कमाई को मिलाकर 'सेल्फी' अब तक कुल 10.25 करोड़ का बिजनेस कर चुकी है। रिलीज से पहले उम्मीद जताई जा रही थी कि फिल्म ओपनिंग डे पर ही 10 से 12 करोड़ का बिजनेस कर लेगी, लेकिन इस आंकड़े तक पहुंचने में फिल्म को तीन दिन लग गए।
Isha Ambani: जुड़वा बच्चों आदिया और कृष्णा संग स्पॉट हुईं ईशा अंबानी, सिंपल लुक से जीता फैंस का दिल
अक्षय की 'सेल्फी' मलयालम सुपरहिट फिल्म 'ड्राइविंग लाइसेंस' की ऑफिशियल हिंदी रीमेक है। फिल्म को 150 करोड़ के बजट में तैयार किया गया है। बड़े बजट में बनी इस फिल्म से अक्षय और इमरान के साथ-साथ निर्माताओं को भी बड़ी उम्मीदें थीं, लेकिन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन देखने के बाद उनके सपने चकनाचूर हो गए हैं।
Kiara-Sidharth: वायरल ब्राइडल एंट्री मोमेंट पर इमोशनल हुईं कियारा, अंदर से लगा- यार मेरी शादी हो रही है...
फिल्म में अक्षय कुमार और इमरान हाशमी के अलावा नुसरत भरूचा और राहुल देव जैसे मुख्य कलाकार हैं। फिल्म की कहानी की बात करें तो यह सुपरस्टार और उसके सुपर फैन पर आधारित है। फिल्म में अक्षय सुपरस्टार बने हैं और इमरान उनके फैन। यह कहानी एक घटना के बाद कुछ ऐसा मोड़ ले लेती है, जहां स्टार और फैन के बीच दुश्मनी और टशन बाजी देखने को मिलती है। फिल्म का निर्देशन राज मेहता ने किया है। वहीं, फिल्म के निर्माता करण जौहर हैं।
Akshay Kumar: पहली फिल्म के लिए अक्षय को मिली थी इतनी फीस, एक्टर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया चेक