{"_id":"5ab7350c4f1c1b90778b773b","slug":"selfies-banned-on-cannes-film-festival","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Cannes फिल्म फेस्टिवल में इस काम पर लगा बैन, वजह भी जान लीजिए","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Cannes फिल्म फेस्टिवल में इस काम पर लगा बैन, वजह भी जान लीजिए
Sun, 25 Mar 2018 11:07 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 25 Mar 2018 11:07 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
Cannes Film Festival
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दुनिया के सबसे ग्लैमरस और चर्चित फिल्म समारोह कान फिल्म फेस्टिवल में सेल्फी लेने पर बैन लगा दिया गया है। कान फिल्म फेस्टिवल के हेड थिएरी फ्रेमू ने हाल ही में इस बात की घोषणा की कि रेड कार्पेट पर सेल्फी लेना बैन कर दिया गया है।
2 of 4
Cannes Film Festival
उन्होंने बताया कि रेड कार्पेट पर सेल्फी लेने की वजह से प्रीमियर से पहले अव्यवस्था फैल जाती है। आपको बता दें कि कान फिल्म फेस्टिवल के हेड थीयरी फ्रीमॉक्स ने साल 2015 में भी सेल्फी बैन किया था, लेकिन बाद में उन्होंने अपना फैसला वापस ले लिया था।
3 of 4
Cannes Film Festival
इसके अलावा थिएरी फ्रेमू ने फिल्म आलोचकों को होने वाली परेशानी को देखते हुए प्रेस स्क्रीनिंग के समय में बदलाव का मुद्दा भी उठाया है। पारंपरिक रूप से प्रेस स्क्रीनिंग शाम को गाला रेड कार्पेट प्रीमियर से पहले रखी जाती है। लेकिन अब फिल्म आलोचकों को आधी से ज्यादा फिल्में प्रीमियर के अगले दिन सुबह दिखाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
Cannes Film Festival
कान फिल्म फेस्टिवल 8 से 19 मई के बीच आयोजित किया जाएगा। केट ब्लैंचेट फेस्टिवल के 71वें सीजन में प्रतियोगिता की अध्यक्षता करेंगी। केट ब्लैंचेट वर्ल्ड फेमस कान फिल्म फेस्टिवल की जूरी का नेतृत्व करने वाली 12वीं महिला होंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।