फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

साउथ के इन 7 सुपरस्टार का रहा इन एक्ट्रेसेज से अफेयर, तब्बू का इस टॉप के एक्टर से हुआ था ब्रेकअप

Sun, 06 May 2018 08:36 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 06 May 2018 08:36 AM IST
विज्ञापन
seven tollywood actor who linkedup with these actress
Tabbu
बॉलीवुड ही नहीं बल्कि साउथ फिल्म इंडस्ट्री में भी लव और ब्रेकअप की बाते आम हो गई हैं। ऐसे में साउथ के कुछ सुपरहिट स्टार्स रहे हैं जो अफेयर में रहने के बाद अब अलग हैं... तो आइये जानते हैं साउथ के कुछ फेमस अफेयर के बारे में…

श्रृति हासन-धनुष

seven tollywood actor who linkedup with these actress
Shruti and Dhanush

साउथ के मेगास्टार कमल हासन की बेटी श्रृति हासन भले ही बॉलीवुड में कुछ कमाल ना कर पाई हो, लेकिन साउथ में वह काफी हिट एक्ट्रेस साबित हो रही हैं। बात करें अफेयर की तो उनका नाम एक्टर धनुष के साथ जुड़ा था। 2012 में आई तमिल फिल्म ‘3’ की शूटिंग के दौरान रोमांटिक सीन्स में दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी थीं। 

राणा-त्रिशा कृष्णन

seven tollywood actor who linkedup with these actress
Rana and Trisha

साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेसेज में से एक त्रिशा कृष्णन 35 साल की हो चुकी हैं। 4 मई, 1983 को चेन्नई में जन्मी त्रिशा ने 1999 में फिल्म ‘जोड़ी’ से डेब्यू किया था। वह ‘मिस सलेम’ और ‘मिस मद्रास’ भी रह चुकीं हैं। बता दें कि त्रिशा और ब्लॉकबस्टर फिल्म बाहुबली के भल्लालदेव यानि कि राणा दग्गुबती के अफेयर की चर्चा कई सालों से है। हालांकि, कई बार दोनों के ब्रेकअप और फिर दोबारा लिंकअप की खबरें भी आती रही। 23 जनवरी 2015 को त्रिशा ने चेन्नई बेस्ड बिजनेसमैन वरुण मनियन के साथ सगाई कर ली है। लेकिन ये सगाई किसी कारणवश टूट गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभुदेवा-नयनतारा

seven tollywood actor who linkedup with these actress
Prabhudeva and Nayantara

इंडियन माइकल जैक्सन प्रभुदेवा साउथ और बॉलीवुड दोनों ही इंडस्ट्री में जाना-माना नाम है। बता दें कि शादीशुदा होने के बावजूद प्रभुदेवा और सुपरहिट एक्ट्रेस नयनतारा में डेटिंग शुरू होने लगी। यहां तक कि प्रभुदेवा ने नयनतारा से बात आगे बढ़ाने के लिए अपनी पत्नी को तलाक भी दे दिया था। लेकिन इसके कुछ समय बाद दोनों में ब्रेकअप हो गया।

विज्ञापन

रामचरण- नेहा

seven tollywood actor who linkedup with these actress
Ramcharan and Neha

साउथ के सुपरस्टार एक्टर चिरंजीवी के बेटे रामचरण भी पिता की तरह सुपरस्टार एक्टर की लिस्ट में आते हैं। बात करें अफेयर की तो बॉलीवुड फिल्म क्रूक में इमरान हाशमी के साथ बतौर लीड एक्ट्रेस काम करने वालीं एक्ट्रेस नेहा शर्मा और रामचरण के बीच रिलेशनशिप की खबरें आईं। वहीं, चर्चा में ये भी था कि दोनों शादी करने वाले हैं। लेकिन रामचरण ने अपनी लॉन्गटाइम दोस्त उपासना से शादी की। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed