{"_id":"5b9f5900867a557ebd68788b","slug":"shabana-azmi-and-javed-akhtar-love-story-birthday-special","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शादीशुदा जावेद अख्तर के प्यार में पड़ गई थीं शबाना आजमी, नाराज पिता ने रिश्ते पर उठाए थे सवाल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शादीशुदा जावेद अख्तर के प्यार में पड़ गई थीं शबाना आजमी, नाराज पिता ने रिश्ते पर उठाए थे सवाल
Tue, 18 Sep 2018 08:15 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 18 Sep 2018 08:15 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
shabana azmi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड की प्रतिभाशाली हीरोइनों में से एक शबाना आजमी अपनी फिल्मों को लेकर जितनी चर्चा में रहीं उनकी लव लाइफ ने भी उतनी ही सुर्खियां बटोरीं। बेबाक बयानों से चर्चा में रहने वालीं शबाना आजमी को जावेद अख्तर से नजदीकी की वजह से अपने घर में विरोध का सामना करना पड़ा था। शबाना 67 साल की हो गई हैं ऐसे में चलिए हम आपको उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें बताते हैं।
2 of 5
shabana azmi
जावेद अख्तर से शादी से पहले शबाना आजमी का नाम फिल्म मेकर शेखर कपूर के साथ जुड़ चुका है। जावेद अख्तर की पहली शादी हनी से हुई थीं। हनी, जावेद से 10 साल छोटी थीं। उनके दो बच्चे जोया अख्तर और फरहान अख्तर हैं। जावेद अख्तर साल 1970 में कैफी आजमी से लिखने की कला सीखते थे।
3 of 5
Shabana Azami
जावेद अख्तर और शबाना आजमी के बीच नजदीकियां इसी दौरान बढ़ीं। दोनों के बीच अफेयर की भनक मीडिया को भी लग गई। शबाना आजमी को लेकर आए दिन जावेद अख्तर और हनी के बीच लड़ाईयां होने लगीं। आखिरकार एक दिन जावेद अख्तर ने तलाक का फैसला लिया और वो शबाना से शादी के लिए तैयार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
shabana azmi
एक ओर जहां जावेद अख्तर शादी के लिए तैयार थे तो वहीं शबाना के पिता इस शादी के लिए मान नहीं रहे थे। कैफी आजमी को लगता था कि शबाना की वजह से जावेद अख्तर और हनी के बीच दरार आई। साथ ही वो नहीं चाहते कि शबाना एक शादीशुदा आदमी से शादी करें लेकिन शबाना ने पिता कैफी को यकीन दिलाया कि जावेद अख्तर की शादी उनकी वजह से नहीं टूटी। तब जाकर कैफी साहब माने।
विज्ञापन
5 of 5
शबाना आजमी
शबाना आजमी ने पांच बार नेशनल फिल्म अवार्ड जीता। 1975 में 'अंकुर', 1983 में 'अर्थ', 1984 में 'खंडर', 1985 में 'पार' और 1999 में 'गॉडमदर'। वहीं उन्हें पांच बार फिल्म फिल्म फेयर पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। फिल्मों में उनके शानदार योगदान के लिए उन्हें पद्म श्री और पद्म भूषण भी मिल चुका है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।