बॉलीवुड अभिनेत्री शबाना आजामी की घर वापसी हो गई है। शबाना अस्पताल से डिसचार्ज होकर वापस घर आ गई हैं। इस बारे में शबाना ने खुद ट्वीट करके जानकारी दी है। शबाना ने सभी को शुक्रिया कहते हुए कोकिलाबेन अस्पताल के स्टाफ और टीना अंबानी को खास तौर पर धन्यवाद कहा है।
एक्सीडेंट के 14 दिन बाद घर लौटीं शबाना आजमी, टीना अंबानी को कहा शुक्रिया, देखिए सबसे पहली तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शबाना आजमी ने अपने ट्वीट में लिखा, 'शुक्रिया टीना अंबानी और कोकिलाबेन हॉस्पिटल, डॉक्टर्स और नर्सिंग स्टाफ की टीम द्वारा उपलब्ध कराई गई इतनी अच्छी देखरेख के लिए। मैं आपकी अहसानमंद और शुक्रगुजार हूं।' शबाना के इस ट्वीट को काफी पसंद कर रहे हैं और साथ ही साथ उनकी और अधिक तबीयत सुधार के लिए दुआएं कर रहे हैं।
Thank you all for your prayers and wishes for my https://t.co/A21IxD7Usd back home now Thank you #Tina Ambani and Kokilaben Ambani hospital for the sterling care provided by the doctors team and the nursing staff. Im indebted and grateful🙏 pic.twitter.com/6a1PWsGKnn
बता दें कि पूर्व बॉलीवुड एक्ट्रेस टीना अंबानी मुंबई स्थित कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल की चेयरपर्सन हैं। वैसे आपको याद दिला दें कि 18 जनवरी को शबाना आजमी का कार एक्सीडेंट हो गया था। जिसमें वो गंभीर रूप से घायल हो गईं थीं। यानी 14 दिन करीब अस्पताल में रहने के बाद शबाना वापस घर आ गई हैं।
इस दुर्घटना ने शबाना के व्यस्त कार्यक्रम पर ब्रेक लगा दिया था। वह पहले बुडापेस्ट में अपनी फिल्म की शूटिंग कर रही थीं, और वहां से, उन्होंने अपने पति के 75 वें जन्मदिन के सप्ताह भर के उत्सव की व्यवस्था को व्यवस्थित किया। वह इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भारत वापस आ गई थीं, लेकिन जन्मदिन के अगले ही दिन उन्हें इस सड़क दुर्घटना का सामना करना पड़ा। जावेद ने कहा, 'यह इससे बहुत अधिक बुरा हो सकता था। मैं कहता हूं कि शबाना के पास कोई चमत्कारी शक्ति थी, जिसने उन्हें बचा लिया।'
गौरतलब है कि सड़क दुर्घटना में शबाना आजमी के कार ड्राइवर कमलेश कामथ पर लापरवाही बरतने और गाडी ठीक से न चलाने का मामला दर्ज किया गया है। मामले में ड्राइवर का बयान पहले ही दर्ज करा लिया गया है। इसी महीने की 18 तारीख को मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे पर खालापुर टोल प्लाजा के पास शबाना की गाड़ी सड़क हादसे का शिकार हो गई थी, जिसके बाद उन्हें को नवी मुंबई के एमजीएम अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद, मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल ले जाया गया था। शबाना के दुर्घटनाग्रस्त होने पर हिंदी सिनेमा की बड़ी हस्तियों समेत देश के प्रधानमंत्री मोदी ने भी उनकी सलामती की दुआ की थी।