फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बबीता कुमारी के किस करते ही बेकाबू हुए 'बउआ सिंह', सलमान के साथ 'इश्कबाजी' करते आए नजर

Tue, 04 Dec 2018 01:10 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 04 Dec 2018 01:10 PM IST
विज्ञापन
Shah rukh and salman khan Zero new song Issaqbaazi out
Zero Song Issaqbaazi
शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म जीरो को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह है। फिल्म का बेसब्री से इंतजार हो रहा है। इस इंतजार को थोड़ा कम करते हुए जीरो के मेकर्स ने फिल्म का नया गाना 'इश्कबाजी' रिलीज कर दिया है। गाने में बउआ सिंह बने शाहरुख खान जमकर डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
Shah rukh and salman khan Zero new song Issaqbaazi out
Issaqbaazi

गाने की शुरुआत तब होती है जब बबीता कुमारी बनीं कटरीना बउआ सिंह यानी शाहरुख को किस कर देती हैं। बबीता के किस से बउआ सिंह खुशी से पागल हो जाता है और कहता है- दुनिया वालों तुमने लाइफ में कभी मेरी इज्जत नहीं की... हमेशा कहा- ये देखो बौना जा रहा है...ये देखो बौना आ रहा है...आज उसी बोने को बबीता कुमारी ने होठो पर चूम लिया है। फिर शुरू होता है शानदार म्यूजिक के साथ ये देसी पार्टी सॉन्ग।

Shah rukh and salman khan Zero new song Issaqbaazi out
zero

गाने के बोल के साथ ही इसकी बीट्स भी शानदार हैं और इसे फैन्स की ओर से साल का डांस नंबर बताया जा रहा है। ये गाना आपको किसी भी पार्टी में डांस करने पर मजबूर कर देगा। गाने ने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर जबरदस्त धूम मचा दी है। इसमें आपको सलमान खान, गणेश आचार्य की भी झलक देखने को मिलेगी। 

यहां सुने ये गाना



 
विज्ञापन
विज्ञापन
Shah rukh and salman khan Zero new song Issaqbaazi out
zero
गाना गाते हुए बउआ सिंह को देख सलमान खूब हंसते हुए दिखाई दे रहे हैं। गाने में दोनों गमछा डांस भी करते नजर आ रहे हैं। थोड़ी देर पहले ही रिलीज हुए इस गाने को अब तक 12 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। अब एक ही स्टेज पर शाहरुख और सलमान जैसे बड़े स्टार्स हो तो होना ही है। ट्विटर पर #IssaqbaaziOutNow ट्रेंड कर रहा है। बता दें इस 'मेरा नाम तू' गाना रिलीज किया गया था। जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था।
विज्ञापन
Shah rukh and salman khan Zero new song Issaqbaazi out
zero

फिल्म में बउआ सिंह का किरदार निभा रहे शाहरुख ने पहले इस तरह का किरदार नहीं किया है। शाहरुख खान, अनुष्का शर्मा और कटरीना कैफ की तिकड़ी इससे पहले यश चोपड़ा की 'जब तक है जान' में भी नजर आ चुकी है। फिल्म को गौरी खान प्रोड्यूसर कर रही हैं और आनंद एल राय डायरेक्ट कर रहे हैं। ये फिल्म 21 दिसंबर, 2018 को रिलीज हो रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed