साल 2001 में रिलीज हुई करण जौहर की फिल्म कभी खुशी कभी में एक से बढ़कर एक स्टार थे। इस फिल्म में परिवार की मर्यादा और प्रतिष्ठा का मिश्रण था। करण जौहर के निर्देशन में बनी ये फिल्म भले ही पारिवारिक थी लेकिन सेट पर माहौल बिलकुल भी घरेलू नहीं था। करण ने अपनी किताब में एन अनसूटेबल ब्यॉय में खुलासा किया था कि सेट पर बड़े स्टार्स ऋतिक रोशन से दूरी बनाकर रहा करते थे।
'कभी खुशी...' के सेट पर ऋतिक से दूरी बनाकर रखते थे शाहरुख और अमिताभ, इस तरह हुआ था खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करण जौहर ने इस बात का जिक्र करते हुए बताया है कि सेट पर अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, शाहरुख खान और काजोल जैसे बड़े स्टार्स ऋतिक रोशन से ज्यादा बात करना पसंद नहीं करते थे। इसके पीछे वजह से ऋतिक की फिल्म कहो न प्यार का सुपरहिट हो जाना।
कहो न प्यार है कि सफलता के बाद ऋतिक को अगला सुपर स्टार कहा जाने लगा था। लोग उनकी तुलना शाहरुख खान से करने लगे थे। करण ने अपनी किताब में लिखा है, 'यह अनुचित था क्योंकि ऋतिक बहुत जूनियर थे, और शाहरुख पहले से ही इतने बड़े स्टार थे। लेकिन वह ऐसा दौर था जब शाहरुख की एक या दो फिल्में फ्लॉप हो गई थीं और मीडिया ने ऋतिक को प्रोजेक्ट करना शुरू कर दिया था।'
करण ने लिखा है, 'जो नकारात्मकता सामने आई थी, वह सही नहीं थी, और यह वास्तव में दुखद थी। मुझे लगा कि शूटिंग के दौरान ऋतिक एकमात्र ऐसा व्यक्ति थे जिसका थोड़ा-सा हाथ पकड़ने की जरूरत थी। बच्चन के साथ उनके समीकरण नहीं थे। शाहरुख भी उस समय थोड़ा दूर थे। इसमें काजोल भी शामिल थीं।'
करण ने अपनी किताब के माध्यम से बताया है कि कभी खुशी कभी गम के दौरान ऋतिक खोए हुए बच्चे की तरह थे जिसको सहज करने की कोशिश की। करण ने लिखा, 'मुझे लगा कि मुझे उसका हाथ थोड़ा पकड़ने की जरूरत है। और हमारे बीच अच्छी दोस्ती हो गई। और ऋतिक वैसे भी लोगों से घुलते मिलते नहीं थे। लेकिन अब वह बेहतर हो गए हैं।' बता दें कि 2001 में रिलीज होने पर, कभी खुशी कभी गम ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाई और अब तक की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली फिल्मों में से एक बन गई।
Exclusive: छोटे पर्दे की 'सीता' दीपिका चिखलिया ने बताए अपने पसंदीदा अभिनेता, रणवीर सिंह के साथ करना चाहती हैं काम