बॉलीवुड में वैसे तो बहुत से कलाकार सुपरस्टार का तमगा पा चुके हैं, लेकिन जो शख्सियत शाहरुख खान और सलमान खान की है वहां तक पहुंचने में बहुत से सितारों को काफी वक्त लगेगा। आम जिंदगी में तो लड़कियां इन दोनों सितारों पर मरती हीं हैं साथ ही फिल्मों में भी इन दोनों सुपरस्टार ने एक से बढ़कर एक खूबसूरत हसीनाओं के साथ रोमांस किया है। हालांकि दोनों ही सुपरस्टार ने कुछ ऐसी फिल्में भी की हैं जहां इनके नाक के नीचें से दूसरे सितारे इनकी हीरोइन उड़ा ले गए। तो चलिए आपको बताते हैं कुछ ऐसी ही फिल्मों के बारे में।
बॉलीवुड की वो फिल्में जिनमें शाहरुख-सलमान की हीरोइन उड़ा ले गए दूसरे सितारे
कभी हां कभी ना
25 फरवरी 1994 को रिलीज हुई फिल्म कभी हां कभी ना में शाहरुख खान के साथ साथ दीपक तिजोरी और सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने काम किया था। फिल्म में शाहरुख लीड रोल में तो थे साथ ही दीपक तिजोरी और सुचित्रा भी अहम किरदार में नजर आए थे। शाहरुख ने इस फिल्म में सुनील नाम के लड़के का किरदार निभाया था जो एना से प्यार करता है और अंत तक उसे पाने की कोशिश करता है लेकिन अंत में कृष यानी दीपक तिजोरी उनकी हीरोइन एना से शादी कर लेते हैं।
हम दिल दे चुके सनम
संजय लीला भंसाली की फिल्म हम दिल दे चके सनम बॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्म में से एक थी। इस फिल्म मे अजय देवगन, ऐश्वर्या राय और सलमान खान ने अहम भूमिका निभाई थी। हालांकि फिल्म में पहले ऐश्वर्या और सलमान की प्रेम कहानी दिखाई गई थी, लेकिन फिर ऐश्वर्या की शादी अजय देवगन से हो जाती है। प्यार की तलाश में सलमान के पास जाने वाली ऐश को बीच सफर में अजय से अपने प्यार का एहसास हो जाता है और वो वापस लौट आती है। इस तरह से अजय देवगन सलमान से उनकी हीरोइन वापस ले लेते हैं।
मैंने प्यार क्यों किया
मल्टीस्टारर इस फिल्म में सलमान खान और कटरीना कैफ की प्रेम कहानी दिखाई गई थी। फिल्म में सलमान के अलावा कटरीना कैफ, सुष्मिता सेन, सोहेल खान ने मुख्य भूमिका निभाई थी।वहीं सलमान खान एक डॉक्टर के किरदार में नजर आए थे। फिल्म में दिखाया गया था कि सलमान कटरीना से झूठ बोलते हैं कि उनकी पत्नी और बच्चे हैं और कटरीना उनसे मिलने की जिद करती है। वहीं इन सारी गलतफहमियों के बीच सुष्मिता को सलमान से प्यार हो जाता है। दूसरी तरफ कटरीना को सलमान का सच पता चल जाता है और वो उससे शादी करने से इंकार कर देती है जिसके बाद सोहेल खान सलमान के सामने ही उनकी हीरोइन उड़ा ले जाते हैं।
देवदास
संजय लीला भंसाली की फिल्म देवदास में शाहरुख, ऐश्वर्या और माधुरी ने अहम भूमिका निभाई थी। फिल्म में शाहरुख ने देवदास का और ऐश्वर्या ने पारो का किरदार निभाया था। फिल्म में दोनों की बेहद खूबसूरत प्रेम कहानी दिखाई गई थी। हालांकि देवदास के परिवार की जिद और उसकी नासमझी के कारण दोनों की शादी नहीं हो पाती है और शाहरुख के सामने ही विजयेंद्र घटगे ऐश से शादी कर लेते हैं।
कमेंट
कमेंट X