फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अपनी शादी में ऐसे दिखते थे ये बॉलीवुड स्टार्स, अनिल कपूर में 35 साल बाद भी नहीं आया कोई बदलाव

Tue, 24 Dec 2019 04:05 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Tue, 24 Dec 2019 04:05 PM IST
विज्ञापन
shah rukh khan anil kapoor to amitabh bachchan these bollywood celebrities looks in their wedding
bollywood - फोटो : social media

बॉलीवुड में कई ऐसे स्टार्स रहे जिन्होंने फिल्मों में आने से पहले ही शादी कर ली। वहीं कुछ को अपना हमसफर फिल्मों में काम करने के दौरान ही मिला। बॉलीवुड के ज्यादातर हीरो ने अपनी पसंद की लड़की से ही शादी की। बहुत कम ऐसे एक्टर-एक्ट्रेस रहे हैं जिन्होंने घरवालों की मर्जी से शादी की होगी। आज हम आपको बॉलीवुड के सुपरस्टार्स की शादी की तस्वीरें दिखाते हैं। आप भी देखिए कि अमिताभ बच्चन से लेकर शाहरुख खान तक ये स्टार्स अपनी शादी में कैसे दिखते थे। 

shah rukh khan anil kapoor to amitabh bachchan these bollywood celebrities looks in their wedding
Shahrukh Khan Gauri Khan - फोटो : file photo

शाहरुख खान
शाहरुख और गौरी खान की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी जैसी ही थी। दोनों ने एक-दूसरे को पाने के लिए खूब पापड़ बेले और आखिरकार प्यार की जीत हुई। दोनों की पहली मुलाकात 1984 में एक कॉमन फ्रेंड की पार्टी के दौरान हुई थी। तब शाहरुख सिर्फ 18 साल के थे। शाहरुख ने गौरी के पैरेंट्स को इंप्रेस करने के लिए पांच साल तक हिंदू होने का नाटक किया। उन्होंने अपना नाम भी बदल लिया था। दोनों ने 25 अक्टूबर 1991 को शादी कर ली थी । 

shah rukh khan anil kapoor to amitabh bachchan these bollywood celebrities looks in their wedding
Anil Kapoor Sunita Kapoor - फोटो : instagram

अनिल कपूर
अनिल कपूर की पत्नी सुनीता ने उनका हर मुश्किल में साथ दिया । अनिल कपूर ने फिल्मों में आने के कुछ समय बाद ही सुनीता से शादी कर ली थी । बॉलीवुड में काम करने के दौरान अनिल कपूर का नाम कई हीरोइनों के साथ जुड़ा लेकिन सुनीता ने हमेशा अनिल का हाथ थामे रखा । दो साल पहले सुनीता और अनिल ने अपनी बेटी सोनम कपूर की भी शादी की थी ।

विज्ञापन
विज्ञापन
shah rukh khan anil kapoor to amitabh bachchan these bollywood celebrities looks in their wedding
amitabh bachchan, jaya bachchan - फोटो : social media

अमिताभ बच्चन 
अमिताभ और जया की लव स्टोरी एक फिल्म के सेट से शुरू हुई थी । जया ने बताया था कि ये पहली नजर का प्यार नहीं था । 1970 में उन्होंने अमिताभ को पहली बार पुणे फिल्म इंस्टीट्यूट में देखा था । अमिताभ की पर्सनालिटी, जया को काफी पसंद आई थी । उस समय अमिताभ स्ट्रगल कर रहे थे लेकिन जया तब तक स्टार बन चुकी थीं । इसके बाद जब दोनों की मुलाकात 'गुड्डी' के सेट पर हुई तो वे अच्छे दोस्त बन गए और फिर प्यार हो गया । दोनों के परिवार ने भी इस रिश्ते को मंजूरी दे दी थी। 3 जून 1973 को दोनों शादी के बंधन में बंध गए थे।

विज्ञापन
shah rukh khan anil kapoor to amitabh bachchan these bollywood celebrities looks in their wedding
Dharmendra - फोटो : Social Media

धर्मेंद्र
धर्मेंद्र ने दो शादियां की थीं । धर्मेंद्र की पहली पत्नी का नाम प्रकाश कौर है । धर्मेंद्र ने बॉलीवुड में आने से पहले 1954 में प्रकाश से शादी की थी । उनके चार बच्चे भी हुए । इसके बाद धर्मेंद्र को हेमा मालिनी से प्यार हो गया और उन्होंने 1979 में प्रकाश को बिना तलाक दिए ही हेमा से शादी कर ली थी । 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed