बिग बॉस 13 में सिद्धार्थ शुक्ला सबसे गुस्सैल कंटेस्टेंट के रूप में फैंस के सामने आए हैं । सभी घरवालों के साथ उनका बर्ताव बेहद खराब रहता है। सलमान खान ने भी उन्हें कई बार चीखने-चिल्लाने के लिए मना किया है लेकिन उनका गुस्सा कम होने का नाम नहीं ले रहा । घरवालों ने उन पर लड़ाई के लिए उकसाने का भी आरोप लगाया है ।
ऑनस्क्रीन 'मां' ने बताई सिद्धार्थ शुक्ला की सच्चाई, सेट पर रश्मि के साथ ऐसा करते थे बर्ताव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में रश्मि के साथ सिद्धार्थ की बहुत लड़ाई हुई । ये लड़ाई मार-पीट तक पहुंच गई । रश्मि ने सिद्धार्थ के बारे में घर में कई खुलासे किए । रश्मि ने बताया कि सिद्धार्थ कलर्स के शो 'दिल से दिल तक' के सेट पर किस तरह का बर्ताव करते थे। अब सिद्धार्थ के बारे में उनकी कोस्टार वैष्णवी महंत ने भी उनकी पोल खोल दी है ।
वैष्णवी ने एक पोर्टल को दिए इंटरव्यू में बताया कि सिद्धार्थ सेट पर ऐसे ही थे जैसे बिग बॉस में दिख रहे हैं । उन्होंने बताया, 'सिद्धार्थ का सेट पर एक एक्टर के साथ झगड़ा हुआ था। सिद्धार्थ बेवजह उसे उकसाते थे । वो एक अच्छा एक्टर था और अपना काम करता था लेकिन सिद्धार्थ बार-बार उसके बारे में गलत चीजें बोलते रहते थे ।'
Vaishnavi ma’am was playing shukla’s mother role in #dilsediltak show.
Let's see this video.
Shuklas bad behavior of co star and Junior's.
vikas gupta is also know this fact but vikas protect shukla.#biggboss13 #bb13 pic.twitter.com/wREm8ZNrSd
'कबीर सिंह' की अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने दी गुड न्यूज, जल्दी ही घर में बजेगी शहनाई