{"_id":"5e01de7b8ebc3e87ad58a709","slug":"television-personality-model-and-celebrity-chef-jagee-john-was-found-dead-in-the-kitchen","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मॉडल और टीवी पर्सनैलिटी जगी जॉन की किचन में मिली लाश, मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मॉडल और टीवी पर्सनैलिटी जगी जॉन की किचन में मिली लाश, मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Tue, 24 Dec 2019 03:27 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
jagee john
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टेलीविजन का जाना-माना चेहरा, मॉडल और सेलिब्रिटी शेफ जगी जॉन (Jagee John) अपने घर में किचन में मृत पाई गई हैं। जगी अपने इस केरल के कुरवनकोनम स्थित फ्लैट में मां के साथ रहती थीं। वह टेलीविजन चैनल रोजबाउल पर 'जगीज कुकबुक' नाम से कुकरी शो चलाती थीं और ब्यूटी व पर्सनैलिटी शोज में बतौर जज भी दिखती थीं।
खबरों की मानें तो जगी का शव सबसे पहले उनके एक पड़ोसी ने देखा था। जगी के पार्टनर लगातार उन्हें फोन कर रहे थे लेकिन जब उन्होंने फोन नहीं उठाया तो जगी के पार्टनर ने उनके पड़ोसी को फोन करके घर जाने को कहा। इसके बाद पड़ोसी ने ही इस मामले की जानकारी पुलिस को दी थी। पुलिस इस मामले की जांच कर रही हैं और मौत के कारणों का खुलासा अभी नहीं हुआ है।
3 of 4
jagee john
- फोटो : Twitter
हालांकि किसी भी तरह की साजिश की कोई खबर अभी तक सामने नहीं आई है। उनके शरीर पर भी किसी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, पुलिस का कहना है कि हम मामले की जांच कर रहे हैं। मामले को लेकर मंगलवार को पूछताछ और पोस्टमॉर्टम की जाएगी, जिसके बाद इस केस में अधिक जानकारी मिल पाएगी। वह 45 साल की थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
jagee john
- फोटो : Twitter
जगी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती थीं। जगी की आखिरी पोस्ट रविवार सुबह की गई थी। इसमें उन्होंने लिखा था- हो सकता है 2019 में आपने जो आंसू बहाया, वो अगले साल किसी पौधे के लिए पानी का काम करे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।