साल 2019 बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी के लिए काफी अच्छा साबित हुआ। शाहिद कपूर के साथ उनकी फिल्म कबीर सिंह को दर्शकों का ढेर सारा प्यार मिला और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी ताबड़तोड़ कमाई की। इसके साथ ही जल्दी ही कियारा अक्षय कुमार, करीना कपूर खान और दिलजीत दोसांझ के साथ फिल्म में नजर आने वाली हैं। ऐसे में कियारा ने अपने फैंस को एक दूसरी गुड न्यूज भी दी है।
'कबीर सिंह' की अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने दी गुड न्यूज, जल्दी ही घर में बजेगी शहनाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल हाल ही में कियारा आडवाणी ने सोशल मीडिया पर अपनी बहन की शादी के बारे में एलान किया है। कियारा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा करते हुए बताया कि उनकी बहन की शादी तय हो गई है। कियारा ने सोशल मीडिया पोस्ट में बहन इशिता और विवान की तस्वीर भी शेयर की है।
कियारा ने तस्वीर साझा करते हुए लिखा, 'इससे बेहतर कुछ नहीं होगा कि मैं अपनी बहन को बहुत खुश देखूं और यही वह चीज है जो आप हम सबकी लाइफ में लाए हैं विवान। मैं आपका अपनी फैमिली में स्वागत करती हूं भाई। हमारी फैमिली में नए सदस्य का जुड़ाव।'
View this post on Instagram
A post shared by KIARA (@kiaraaliaadvani) on
कियारा ने आगे लिखा, 'हम आपसे प्यार करते हैं और बेसब्री से आपके साथ मजेदार वक्त गुजारने के लिए उत्साहित हैं और अपनी जिंदगी आपके साथ बिताना चाहते हैं। मैं आप दोनों की जीवनभर की खुशियों की कामना करती हूं।' कियारा के इस सोशल मीडिया पोस्ट को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
बात कियारा आडवाणी के वर्कफ्रंट की करें तो 27 दिसंबर को उनकी फिल्म 'गुड न्यूज' रिलीज होगी। इसके साथ ही कियारा के पास अभी गुड न्यूज के अलावा लक्ष्मी बॉम्ब, इंदू की जवानी, भूल भूलैया 2 और शेरशाह जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स हैं। इन फिल्मों में कियारा की जोड़ी अक्षय कुमार और कार्तिक आर्यन के साथ देखने को मिलेगी।
पढ़ें: अपनी शादी में ऐसे दिखते थे ये बॉलीवुड स्टार्स, अनिल कपूर में 35 साल बाद भी नहीं आया कोई बदलाव