बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट रश्मि देसाई को लेकर कई खुलासे हो चुके हैं। उनकी निजी के बारे में जो कुछ सामने आया उससे हर कोई हैरान है । पहले रश्मि और अरहान के रिश्ते के बारे में पता चला । फिर अरहान का एक बेटा होने की बात सुन रश्मि टूट गईं । फिर उनके पारिवारिक झगड़े का भी मामला खुला । इन सब के बीच सिद्धार्थ शुक्ला का रश्मि को ऐसी लड़की बोलना, उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं आया ।
Bigg Boss 13: सिद्धार्थ ने रश्मि को आखिरी बार फोन पर बोली थी ऐसी बात, ब्लॉक करना पड़ा था नंबर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस बात को लेकर रश्मि ने सलमान खान के सामने खूब बवाल मचाया । वहीं सलमान ने भी मामला सुलझाने की कोशिश की । अभी भी रश्मि और सिद्धार्थ के बीच अनबन बनी हुई है । हाल ही में टेलिकास्ट हुए शो में रश्मि ने अरहान को बताया कि उनके और सिद्धार्थ के बीच पास्ट में क्या-क्या हुआ था ।
दरअसल, रश्मि और सिद्धार्थ ने टीवी सीरियल 'दिल से दिल तक' में काम किया था । वो सीरियल के दौरान की कई बातों का खुलासा करते हुए कहती हैं, 'सेट पर बहुत ही गंदे तरीके से लड़ाई-झगड़े होते थे। कल उसने (सिद्धार्थ) कहा कि प्रोडक्शन इतना परेशान हो चुका था कि हम दोनों में से किसी एक को निकालना चाहता था। मैंने ऐसी कोई हरकत नहीं की थी लेकिन उसकी हरकतें इतनी गंदी थीं कि प्रोडक्शन ने उसको बुलाया था।'
Kya @ArtiSingh005 nahi nibha paayi @TheRashamiDesai ki dosti ko?
— Bigg Boss (@BiggBoss) December 23, 2019
Dekhiye inn doston ki ladaayi ko aaj raat 10:30 baje.
Anytime on @justvoot @Vivo_India @BeingSalmanKhan #BiggBoss13 #BiggBoss #BB13 #SalmanKhan pic.twitter.com/4dnBONGwjR
रश्मि रोते हुए अरहान से कहती हैं, 'मुझे याद है जब उसने आखिरी बार मुझसे फोन पर बात की थी। आरती सिंह मुझे अपना दोस्त कहती है लेकिन उसने भी मुझे धोखा दिया था। उसने मुझे सपोर्ट नहीं किया जबकि उसे सब सच पता है । उस आखिरी कॉल में सिद्धार्थ ने मुझसे इतनी गंदी तरह बात की थी । मैंने तुरंत उसका नंबर ब्लॉक कर दिया। इसके बाद वो फोन करने के लिए मरा जा रहा था।'