बिग बॉस 13 हंगामों का सीजन बन गया है। इससे पहले किसी भी सीजन में इतना हंगामा नहीं हुआ । यहां तक कि कंटेस्टेंट के बीच हाथापाई भी हो गई। इस सीजन के शुरुआत में जो लोग आए थे, वो अब घर से बाहर हो गए हैं । वहीं कुछ की वाइल्ड कार्ड के जरिए फिर से एंट्री करवाई गई है । इस सीजन में कोएना मित्रा भी कंटेस्टेंट बनकर पहुंची थीं ।
बिग बॉस में आने पर पछता रहीं हैं कोएना मित्रा, इन दो कंटेस्टेंट को बताया मानसिक रूप से बीमार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शो में कोएना का सफर ज्यादा लंबा नहीं चला था। वो दूसरे हफ्ते में ही शो से बाहर हो गई थीं । अब कोएना का बिग बॉस को लेकर एक बयान आया है । इसमें उन्होंने कहा है कि उन्होंने इस शो को साइन करके बहुत बड़ी गलती की थी । कोएना ने बिग बॉस और चैनल को टैग करते हुए एक ट्वीट किया है ।
कोएना ने ट्वीट में लिखा, 'मिस्टर राज नायक आपको चैनल नहीं छोड़ना चाहिए था। मुझे बिग बॉस को हां कहने का बहुत अफसोस है । सब जानते हैं क्यों?मैं उन सभी कंटेस्टेंट के लिए डर रही हूं जो दो मानसिक रूप से बीमार लोगों के साथ एक घर के अंदर बंद कर दिए गए हैं । कर्म वापस आएंगे ।'
You shouldn't have left the channel Mr. @rajcheerfull .
— Koena Mitra (@koenamitra) December 23, 2019
I regret saying YES to #BigBoss13 , everyone knows why. #RiggedBb13
I feel horrible for every participant locked in that house with 2 severely ill psychopaths!!! #BB13
Karma awaits!!!!
🙏
बता दें कि पिछले दिनों ही राज नायक ने कलर्स चैनल के COO पद से इस्तीफा दे दिया है । उन्होंने आठ साल तक इस चैनल के साथ काम किया । कोएना ने ये ट्वीट तब किया जब रश्मि और सिद्धार्थ का झगड़ा हाथापाई तक पहुंच गया । वहीं आसिम की भी सिद्धार्थ और पारस छाबड़ा से खूब बहसबाजी हुई ।
अब कोएना ने सिद्धार्थ, पारस, रश्मि और आसिम में से किसे मानसिक रूप से बीमार बताया, ये नहीं समझ आया । कोएना घर में शहनाज गिल को भी कुछ खास पसंद नहीं करती थीं । ऐसा भी हो सकता है कि उन्होंने ये टाइटल सिद्धार्थ और शहनाज को दिया हो । बता दें कि इससे पहले भी कोएना ने सलमान खान पर आरोप लगाते हुए कहा था कि वो हमेशा गलत लोगों की ही तरफदारी करते हैं ।