कोरोना काल में सोशल मीडिया पर सितारे काफी सक्रिय हो गए हैं। वैसे अब तो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर न सिर्फ सेलेब्स बल्कि उनके बच्चों का भी बोलबाला देखने को मिलता है। ऐसे कई स्टारकिड्स हैं, जिनके लाखों इंस्टाग्राम फॉलोअर्स हैं। ऐसे में स्टारकिड्स भी अपने फैंस का ख्याल रखते हैं और उनके लिए अपनी तस्वीरें और वीडियोज साझा करते रहते हैं। इस बीच एक सुपरस्टार किड की तस्वीर इंस्टाग्राम पर सामने आई है, जो तेजी से वायरल होना शुरू हो गई है।
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रही है इस स्टारकिड की ये नई तस्वीर, क्या आप पहचान पाए?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल हम बात कर रहे हैं सुपरस्टार शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान की। शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान को पसंद करने वालों की संख्या लाखों में है। सुहाना के फैंस उनकी हर एक नई तस्वीर का बेसब्री से इंतजार करते हैं। बड़ी बात ये है कि सुहाना खान के कई फैन पैज भी हैं जो सुहाना की तस्वीरों को वायरल कर देते हैं।
A post shared by Suhana Khan (@suhanakhan2) on
सुहाना खान बेहद खूबसूरत हैं। ऐसे में चाहें सुहाना भारतीय परिधानों में दिखें या फिर वेस्टर्न ड्रेस में, सुहाना हर अंदाज में सबका दिल जीत लेती हैं। वैसे ऐसा पहली बार नहीं है जब सुहाना की कोई तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। बल्कि ये कहना भी गलत नहीं होगा कि करीब- करीब सुहाना की हर तस्वीर वायरल हो जाती है।
View this post on Instagram
A post shared by Suhana Khan (@suhanakhan2) on
बता दें कि सुहाना खान के फैंस चाहते हैं कि वो भी अपने पिता की तरह ही बॉलीवुड में अपना दमखम दिखाएं और इस बात के लिए शाहरुख भी कई इंटरव्यूज में कह चुके हैं कि सुहाना भी अभिनेत्री ही बनना चाहती है। लेकिन वो कैसे शुरुआत करेंगी, इसका फैसला वो खुद लेंगी। याद दिला दें कि सुहाना खान की अभी भी पढ़ाई जारी है, हालांकि इसके बावजूद वो एक शॉर्ट फिल्म में नजर आ चुकी हैं। वहीं उम्मीद की जाती है कि पढ़ाई के बाद सुहाना बॉलीवुड में कदम रखेंगी।
A post shared by Suhana Khan (@suhanakhan2) on
वैसे बात शाहरुख खान की करें, तो किंग ऑफ रोमांस को भी उनके फैंस लंबे वक्त से ऑनस्क्रीन मिस कर रहे हैं। गौरतलब है कि शाहरुख खान आखिरी बार साल 2018 में फिल्म जीरो में नजर आए थे। फिल्म में शाहरुख के साथ कटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा थे। इसके बाद न तो शाहरुख किसी फिल्म में नजर आए और न ही किसी फिल्म का एलान किया है। हालांकि कई बार ऐसी खबरें आ चुकी हैं कि शाहरुख जल्दी ही किसी फिल्म का एलान कर देंगे। लेकिन अभी तक तो ऐसी हर खबर महज अफवाह साबित हुई है।
पढ़ें: बंगाली अभिनेता अरुण गुहा ठाकुरता का निधन, फैंस और सितारे दे रहे सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि