{"_id":"5dbbcdf48ebc3e01622a41fc","slug":"shah-rukh-khan-cameo-in-ayan-mukerji-film-brahmastra-starring-ranbir-kapoor-and-alia-bhatt","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रणबीर-आलिया की 'ब्रह्मास्त्र' में हुई शाहरुख खान की एंट्री, निभाएंगे ये खास किरदार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रणबीर-आलिया की 'ब्रह्मास्त्र' में हुई शाहरुख खान की एंट्री, निभाएंगे ये खास किरदार
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Avinash Pal
Updated Fri, 01 Nov 2019 11:49 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
shah rukh khan
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शाहरुख के फैंस ने अपने चहेते सुपरस्टार को लंबे समय से सिल्वर स्क्रीन पर नहीं देखा है। वह पिछली बार आनंद एल राय की फिल्म 'जीरो' में नजर आए थें। हालांकि यह फिल्म कुछ खास करने में नाकामयाब साबित हो गई थी। हाल में ऐसी जानकारी सामने आई है कि किंग खान निर्देशक एटली के साथ फिल्म 'सनकी' में नजर आ सकते हैं। हालांकि अगर इस फिल्म की पुष्टि नहीं की जाती है फिर भी शाहरुख के फैंस को निराश होने की जरूरत नहीं है। भले ही फिल्म के लिए ना सही लेकिन एक कैमियो रोल के लिए शाहरुख ने अपनी रजामंदी दे दी है।
2 of 4
varanasi brahmastra
- फोटो : varanasi brahmastra
शाहरुख खान, अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में कैमियो रोल में नजर आएंगे। फिल्म में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट मुख्य किरदार में हैं। वहीं अमिताभ बच्चन, नागार्जुन, मौनी रॉय और डिंपल कपाड़िया का भी अहम किरदार है।
3 of 4
ब्रह्मास्त्र
यह फिल्म अगले साल सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म से जुड़े एक सूत्र के अनुसार, फिल्म में शाहरुख का गेस्ट अपीयरेंस होगा लेकिन शाहरुख का यह किरदार रणबीर के सफर को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाता है। किंग खान ने फिल्म के अपने हिस्से की शूटिंग के लिए तारीख दे दी है। वह इस साल के खत्म होने से पहले ही शूटिंग पूरी कर लेंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
शाहरूख खान
- फोटो : Getty
सूत्र ने आगे बताया, 'अयान ने जो हिस्सा लिखा है वह सिर्फ शाहरुख ही अदा कर सकते हैं। शाहरुख को वैसे भी अयान का काम पसंद है इसलिए उन्होंने तुरंत ही इस रोल के लिए हामी भर दी। फिल्म में सभी किरदारों की तरह ही शाहरुख के किरदार का भी पौराणिक जुड़ाव देखने को मिलेगा।' गौरतलब है कि इससे पहले भी शाहरुख, रणबीर कपूर की फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' में भी कैमियो रोल कर चुके हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।