फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शाहरुख खान की बेटी सुहाना की तस्वीर इंटरनेट पर छाई, तारीफ कर रहे यूजर्स

Mon, 20 Jan 2020 03:57 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Mon, 20 Jan 2020 03:57 PM IST
विज्ञापन
shah rukh khan daughter suhana khan new photo viral
suhana khan - फोटो : social media
शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान लाइमलाइट में बनी रहती हैं । वो सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं । हाल ही में सुहाना खान की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है । इस तस्वीर ने सुहाना को एक बार फिर से सुर्खियों में ला दिया है । इस फोटो को उनके फैन क्लब ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है । 
shah rukh khan daughter suhana khan new photo viral
Suhana Khan - फोटो : Social Media

सुहाना खान की इस फोटो पर फैन्स कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं । तस्वीर में सुहाना मस्तीभरे अंदाज में पोज दे रही हैं । वायरल हो रही इस तस्वीर में उन्होंने सफेद कलर का टॉप पहना हुआ है । सुहाना पिछले दिनों न्यू ईयर पार्टी मनाते नजर आई थीं । 

shah rukh khan daughter suhana khan new photo viral
suhana khan - फोटो : social media

पार्टी में सुहाना दो लाख रुपये की ड्रेस पहने दिखी थीं । सुहाना अपने फैशन सेंस को लेकर भी चर्चा में बनी रहती हैं । सुहाना की पिछले दिनों एक शॉर्ट फिल्म रिलीज हुई थी । सुहाना की डेब्यू शॉर्ट फिल्म का नाम 'द ग्रे पार्ट ऑफ ब्लू' है। सुहाना की इस शॉर्ट फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था । 

View this post on Instagram

Double tap ❣️ @suhanakhanteam

A post shared by Suhana Khan (@suhanakhanteam) on

विज्ञापन
विज्ञापन
shah rukh khan daughter suhana khan new photo viral
suhana khan - फोटो : social media

इस शॉर्ट फिल्म में सुहाना खान की एक्टिंग स्किल्स की खूब सराहना हुई थी। ये फिल्म रिलीज होते ही इंटरनेट पर छा गई। फिल्म में सुहाना के साथ रॉबिन गोनेला बतौर लीड रोल नजर आए थे । यूट्यूब पर अब तक इस फिल्म को लाखों लोग देख चुके हैं। लोग कह रहे हैं कि सुहाना के बॉलीवुड में आते ही सभी फीमेल स्टार किड का सूपड़ा साफ हो जाएगा। 

विज्ञापन
shah rukh khan daughter suhana khan new photo viral
suhana khan - फोटो : social media
बता दें इस शॉर्ट फिल्म की कहानी एक यंग कपल के इर्द-गिर्द घूमती है। दो दिन के रोड ट्रिप में यह कपल अपने रिलेशनशिप की सच्चाई को फेस करता है। अंग्रेजी भाषा में बनी शॉर्ट फिल्म 'द ग्रे पार्ट ऑफ ब्लू' को थियोडर गिमेनो ने डायरेक्ट किया है।


परवीन बाबी की पुण्यतिथि और तानाजी पर सैफ अली खान का बयान, पांच खबरें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed