{"_id":"5fba1261c64fbf3bbc33f0b2","slug":"shah-rukh-khan-daughter-suhana-khan-share-mirror-selfie","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने साझा की मिरर सेल्फी, ब्लैक क्रॉप टॉप में दिख रहीं बेहद स्टाइलिश","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने साझा की मिरर सेल्फी, ब्लैक क्रॉप टॉप में दिख रहीं बेहद स्टाइलिश
शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान डेब्यू करने से पहले ही किसी स्टार से कम नहीं हैं। वह जहां जाती हैं चर्चा में रहती हैं। यही नहीं सुहाना का सोशल मीडिया पोस्ट भी अक्सर वायरल होता है। अब उन्होंने अपनी एक मिरर सेल्फी साझा की है।
2 of 5
सुहाना खान
- फोटो : instagram: suhanakhan2
सुहाना आए दिन अपने स्टनिंग अवतार से फैंस को भी हैरान कर देती हैं। तस्वीरों में उनकी अदाएं देखते ही बनती है। तस्वीर को सुहाना ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर साझा की है जिसमें उन्होंने ब्लैक एंड व्हाइट कलर का क्रॉप टॉप पहना हुआ है। इस सेल्फी में सुहाना अपने कर्व्स फ्लॉन्ट कर रही हैं।
3 of 5
सुहाना खान
- फोटो : instagram: suhanakhan2
शाहरुख खान भले ही सोशल मीडिया पर उतने सक्रिय नहीं हैं लेकिन सुहाना अक्सर अपनी तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं। उनके फॉलोवर्स की संख्या अभी से लाखों में है। सुहाना अपने स्टाइल के लिए भी जानी जाती हैं। उनका हर स्टाइल फैंस को पसंद आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सुहाना खान
- फोटो : instagram: suhanakhan2
बता दें कि सुहाना हाल ही में दुबई से लौटी हैं। जहां उनका पूरा परिवार इंडियन प्रीमियर लीग को एंजॉय कर रहा था। शाहरुख खान ने इस बार अपना जन्मदिन दुबई में ही सेलिब्रेट किया। उनके जन्मदिन की कई तस्वीरें सामने आई थीं जिनमें सुहाना खान, आर्यन खान और अबराम भी नजर आए थे।
विज्ञापन
5 of 5
सुहाना खान
- फोटो : Instagram-@suhanakhan2
सुहाना खान हाल ही में उस वक्त चर्चा में आई थीं जब उन्होंने अपनी एक तस्वीर पोस्ट कर रंगभेद का मुद्दा उठाया था। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी फोटो के साथ कुछ कमेंट्स के स्क्रीनशॉट साझा किए, जिसमें उन्हें काली और बदसूरत कहा गया। कैप्शन में लिखा था, 'इस समय कई चीजें चल रही हैं और यह ऐसा मुद्दा है, जिसको ठीक करना बहुत जरूरी है। यह सिर्फ मेरे बारे में नहीं है, यह उन सब लड़के और लड़कियों के बारे में हैं, जो बिना किसी बात के हीन भावना से ग्रस्त होते हुए बड़े हुए हैं। जब मैं 12 साल की थी, तब मुझे मेरी स्किन टोन की वजह से पूरी तरह वयस्क हो चुके पुरुषों और महिलाओं द्वारा बदसूरत कहा गया था।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।