शाहरुख खान की चर्चा इन दिनों हर तरफ हो रही है। किंग खान जल्द ही 'पठान' के जरिए बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का उनके फैंस को बेसब्री से इंतजार है। एक्शन से भरपूर इस फिल्म से शाहरुख चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं, यही वजह है कि 'पठान' को देखने के लिए लोग काफी ज्यादा उत्साहित हैं।
Pathaan Advance Booking: खत्म हुआ फैंस का इंतजार, इस दिन से शुरू होगी 'पठान' की एडवांस बुकिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म को लेकर लगातार हो रही चर्चाओं के बीच 'पठान' पर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पठान की एडवांस बुकिंग 20 जनवरी से शुरू हो जाएगी। हिंदी तमिल और तेलुगू भाषा में लोग 'पठान' की रिलीज से पांच दिन पहले ही टिकट बुक कर सकेंगे। बता दें कि इस फिल्म से एक स्पाई यूनिवर्स की शुरुआत भी हो रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म में शाहरुख खान के साथ टाइगर यानी सलमान खान भी नजर आने वाले हैं।
Photoshoots: जब फोटोशूट के लिए सितारों ने पार कीं सारी हदें, कोई हुआ टॉपलेस तो किसी ने कैमरे के सामने किया किस
फिल्म में शाहरुख खान के अलावा दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम मुख्य भूमिकाओं में दिखेंगे। इसका निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है। सिद्धार्थ को एक्शन फिल्में बनाने में माहिर माना जाता है। इससे पहले वह 'वॉर' और 'बैंग बैंग' जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। दोनों ही फिल्मों में ऋतिक रोशन नजर आए थे। इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर भी जबरदस्त कलेक्शन किया था।
Faraaz Trailer: ढाका टेरर अटैक पर बनी फिल्म फराज का ट्रेलर रिलीज, शशि कपूर के पोते जहान कपूर निभाएंगे लीड रोल
गौरतलब है कि लंबे अरसे के बाद शाहरुख इस साल तीन फिल्में लेकर दर्शकों के बीच आने वाले हैं। पठान के बाद वह 'जवान' में दिखेंगे। यह भी एक एक्शन एंटरटेनर फिल्म होगी। इस फिल्म का निर्देशन एटली ने किया है। इसके अलावा वह साल के अंत में राजकुमार हिरानी की फिल्म 'डंकी' में भी नजर आने वाले हैं।
Athiya-Kl Rahul: राहुल की दुल्हनिया बनने के लिए अथिया तैयार, तैयारियां शुरू, रोशन हुआ क्रिकेटर का घर