शाहरुख खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'पठान' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। लोगों का इसका लंबे समय से इंतजार था। पठान के ट्रेलर में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम दमदार एक्शन करते नजर आए हैं। इसके अलावा फिल्म के देशभक्ति वाले डायलॉग को भी काफी पसंद किया जा रहा है। हालांकि ट्रेलर के बहुत से सीन हॉलीवुड से प्रेरित हैं। आइए इसके बारे में आपको विस्तार से बताते हैं।
Pathaan Copied Scene: हॉलीवुड की कॉपी निकले 'पठान' के ये एक्शन सीन! जानकर चौंक जाएंगे आप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस ट्रेलर में शाहरुख खान दीपिका पादुकोण के साथ बिल्डिंग से नीचे उतरते नजर आते हैं। यह पहला मौका नहीं है जब इस तरह का सीन दर्शकों ने देखा हो। इससे पहले मिशन इंपॉसिबल घोस्ट प्रोटोकॉल में इस तरह के सीन देखा जा चुका है। वहीं, धूम 3 में आमिर खान भी बिल्डिंग से इसी तरह उतरते दिख चुके हैं।
पठान के ट्रेलर में दीपिका जबरदस्त एक्शन करती दिखी हैं। फिल्म में वह ग्लैमर के साथ एक्शन का तड़का लगाती नजर आने वाली हैं। हालांकि इन एक्शन सीन में हॉलीवुड फिल्म ब्लैक विडो की झलक नजर आती है। अभिनेत्री का एक्शन देखने के बाद लोग इन स्टंट सीन को कॉपी बता रहे हैं।
बर्फ पर चेजिंग सीन सिद्धार्थ आनंद इससे पहले अपनी फिल्म वॉर में भी दिखा चुके हैं। बस फर्क इतना है कि उस फिल्म में कार का इस्तेमाल किया गया था। वहीं इस फिल्म में बाइक पर एक्शन सीन शूट किए गए हैं। वहीं, इसी तरह का सीन फेट एंड द फ्यूरियर में भी देखा जा चुका है। सोशल मीडिया पर इस चेजिंग सीक्वंस की तुलना इसी हॉलीवुड मूवी से की जा रही है।
जॉन इस फिल्म से लंबे समय बाद दमदार भूमिका में नजर आने वाले हैं। ट्रेलर की शुरुआत में जॉन अब्राहम एक कार को धमाके से उड़ाते नजर आते हैं। इस सीन को भी पहले देखा जा चुका है। पठान के इस सीन को देखने के बाद आपको कैप्टन अमेरिका विंटर सोल्जर की याद आ जाएगी।