सब्सक्राइब करें

Pathaan: शाहरुख खान की 'पठान' का जलवा, राष्ट्रपति भवन के कल्चरल सेंटर में रखी गई फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Sun, 29 Jan 2023 12:22 PM IST
विज्ञापन
Shah Rukh Khan Deepika Padukone Pathaan special screening at Rashtrapati Bhavan cultural centre
फिल्म पठान - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख खान की 'पठान' का डंका हर ओर बज रहा है। पहले ही दिन से फिल्म बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है और चार दिनों में दुनियाभर में 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। देश-विदेश में 'पठान' को शानदार रिस्पांस मिल रहा है और कमाई के मामले में दिन-ब-दिन 'पठान' कामयाबी के रथ पर सवार होती जा रही है। वहीं, राष्ट्रपति भवन के कल्चरल सेंटर में भी 'पठान' की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई।

Shah Rukh Khan Deepika Padukone Pathaan special screening at Rashtrapati Bhavan cultural centre
फिल्म पठान - फोटो : सोशल मीडिया

चार साल बाद सिल्वर स्क्रीन पर 'पठान' बन हुई शाहरुख खान की वापसी फैंस के लिए किसी जश्न से कम नहीं है। हर तरफ 'पठान' को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज बना हुआ है। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ही नहीं विदेश में भी 'पठान' का जलवा देखने को मिल रहा है। वहीं, इस सबके बीच राष्ट्रपति भवन के कल्चरल सेंटर में भी शाहरुख खान की 'पठान' की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई।

Pamela Anderson-Jon Peters: 12 दिन में ही टूट गई थी पामेला-जॉन की शादी, पूर्व पति ने वसीयत में छोड़े 81 करोड़

Shah Rukh Khan Deepika Padukone Pathaan special screening at Rashtrapati Bhavan cultural centre
फिल्म पठान - फोटो : सोशल मीडिया

पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के प्रेस सेक्रेटरी रहे एसएम खान ने ट्विटर पर फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान की तस्वीर साझा कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने लिखा, 'राष्ट्रपति भवन के कल्चरल सेंटर में पठान की स्पेशल स्क्रीनिंग।' इसके साथ उन्होंने शाहरुख खान को टैग भी किया है।

Suhana Khan: ब्लैक ड्रेस पहन सुहाना खान ने लूटी महफिल, भाई अबराम संग कैफे में चिल करती आईं नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
Shah Rukh Khan Deepika Padukone Pathaan special screening at Rashtrapati Bhavan cultural centre
पठान में शाहरुख खान और सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि 'पठान' ने 25 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी इस फिल्म में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम मुख्य भूमिका में हैं। वहीं, सलमान खान ने कैमियो किया है। ओपनिंग डे पर ही 57 करोड़ के कलेक्शन के साथ 'पठान' हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी ओपनर साबित हुई है। वहीं, शुरुआती आंकड़ों के अनुसार फिल्म चार दिन में 221.75 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। 

Rakhi Sawant: दुख की घड़ी में राखी सावंत को याद आए सलमान खान, करुण रुदन करते हुए लिया भाई का नाम

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed