फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dunki Teaser: इस खास दिन रिलीज होगा 'डंकी' का टीजर, कार्यक्रम में फैंस के साथ इसे लाइव देखेंगे शाहरुख खान

Mon, 30 Oct 2023 07:35 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Mon, 30 Oct 2023 07:35 PM IST
विज्ञापन
Shah Rukh Khan film Dunki teaser to release on his birthday 2 November actor to watch live with fans at event
डंकी - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' ने फैंस का जबर्दस्त मनोरंजन किया और बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई की थी। वहीं, अब किंग खान अपनी फिल्म 'डंकी' के जरिए एक बार फिर फैंस का दिल जीतने के लिए तैयार हैं। जब से शाहरुख खान ने इस साल के लिए अपनी तीसरी फिल्म 'डंकी' की घोषणा की है, तब से प्रशंसक बेसब्री से सुपरस्टार की फिल्म का टीजर रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। यह फिल्म शाहरुख और मशहूर निर्देशक राजकुमार हिरानी के बीच पहली बार सहयोग का प्रतीक है, जिससे फिल्म के प्रति प्रशंसकों की उम्मीदें और भी बढ़ गई हैं। अब फिल्म के टीजर रिलीज को लेकर नई जानकारी सामने आई है।

Shah Rukh Khan film Dunki teaser to release on his birthday 2 November actor to watch live with fans at event
डंकी - फोटो : social media

शाहरुख खान की फिल्म 'डंकी' का टीजर खास दिन रिलीज होने के लिए तैयार है। रिपोर्ट्स के अनुसार, 'डंकी' का टीजर दो नवंबर को शाहरुख खान के जन्मदिन पर रिलीज किया जाएगा। इसके साथ ही खबर है कि शाहरुख खान एक विशेष जन्मदिन कार्यक्रम में प्रशंसकों के साथ अपनी इस फिल्म के टीजर को लाइव देखेंगे।
Elvish Yadav: 'टेम्पटेशन आइलैंड इंडिया' का हिस्सा बनेंगे एल्विश यादव, बिग बॉस ओटीटी विजेता ने खुद की पुष्टि

Shah Rukh Khan film Dunki teaser to release on his birthday 2 November actor to watch live with fans at event
शाहरुख खान - फोटो : social media

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'डंकी' का टीजर दो नवंबर, 2023 को डिजिटल दुनिया में आएगा। इतना ही नहीं, शाहरुख खान मुंबई में अपने प्रशंसकों के लिए एक जन्मदिन कार्यक्रम की मेजबानी करेंगे और अपने विशेष दिन पर अपने सभी प्रशंसकों के साथ टीजर देखेंगे। टीजर दर्शकों को पिछले कुछ वर्षों में राजकुमार हिरानी के जरिए बनाई गई दुनिया से परिचित कराएगा। यह सभी के लिए एक विशेष फिल्म है और इसका प्रचार अभियान भी विशेष होने वाला है। 'डंकी' में शाहरुख का एक अलग अवतार देखने को मिलेगा और दर्शक इस क्रिसमस पर इसका आनंद लेने के लिए तैयार हैं।
Armaan Khera: अरमान खेड़ा ने आर्यन खान की 'स्टारडम' को लेकर किया दिलचस्प खुलासा, साझा किया काम करने का अनुभव

विज्ञापन
विज्ञापन
Shah Rukh Khan film Dunki teaser to release on his birthday 2 November actor to watch live with fans at event
राजकुमार हिरानी, शाहरुख खान - फोटो : social media

इसके साथ ही बताया गया है कि फिल्म के टीजर को सलमान खान और कैटरीना कैफ की फिल्म 'टाइगर 3' के साथ दुनिया भर के सिनेमाघरों में चलाया जाए। फिल्म के निर्माता टीजर को सबसे पहले रिलीज करने की योजना बना रहे हैं। इसके बाद आने वाले कुछ सप्ताह में फिल्म के गाने और ट्रेलर को फैंस के साथ साझा किया जाएगा।
Sayani Gupta: सयानी गुप्ता ने भारतीय पुरुषों को बताया 'असभ्य', जानें क्यों अभिनेत्री ने कही यह बड़ी बात

विज्ञापन
Shah Rukh Khan film Dunki teaser to release on his birthday 2 November actor to watch live with fans at event
तापसी पन्नू, शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

दावा किया जा रहा है कि टीजर के दो संस्करण बनाए गए हैं। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि किस संस्करण को अंतिम रूप दिया गया है। टीजर को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड से यू सर्टिफिकेट मिला है। 'डंकी' का निर्माण रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के जरिए राजकुमार हिरानी फिल्म्स और जियो स्टूडियोज के साथ किया गया है। फिल्म में शाहरुख खान के साथ अभिनेत्री तापसी पन्नू भी मुख्य भूमिका में हैं।
Renjusha Menon: मलयालम अभिनेत्री रेन्जुशा मेनन का निधन, तिरुवनंतपुरम में अपने फ्लैट पर मृत पाई गईं एक्ट्रेस

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed