{"_id":"5d160e528ebc3e3cbd739420","slug":"shah-rukh-khan-film-the-lion-king-trailer-out-fans-congratulate-him-on-social-media","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"द लॉयन किंग के ट्रेलर में सुनाई दी शाहरुख खान की आवाज, फैन्स ने दिल खोलकर दी मुबारकबाद","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
द लॉयन किंग के ट्रेलर में सुनाई दी शाहरुख खान की आवाज, फैन्स ने दिल खोलकर दी मुबारकबाद
Fri, 28 Jun 2019 06:25 PM IST
anand anand
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Fri, 28 Jun 2019 06:25 PM IST
विज्ञापन
shah rukh khan
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपनी पिछली फिल्म जीरो के फ्लॉप होने का गम भुला चुके शाहरुख खान इन दिनों फुल मस्ती के मूड में हैं। खुलकर बातें करते हैं। दूसरों की फिल्मों के प्रीमियर और म्यूजिक रिलीज पर जा रहे हैं और मौका पड़े तो अपनी खिंचाई करने से भी नहीं चूकते।
'द लॉयन किंग' वॉयस आर्टिस्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
शुक्रवार को डिजनी ने फिल्म द लॉयन किंग के हिंदी संस्करण का ट्रेलर रिलीज किया और इसमें भी शाहरुख की आवाज पूरे तरन्नुम में सुनाई दे रही है। शाहरुख के फैन्स का दिल रखने के लिए ट्रेलर शुरू होने से पहले शाहरुख की एक झलक भी डिजनी ने ट्रेलर में शामिल की है। द लॉयन किंग डिजनी की इस साल की सबसे महात्वाकांक्षी फिल्म है।
the lion king
- फोटो : social media
यह फिल्म 25 साल पहले रिलीज हुई इसी नाम की फिल्म का रीबूट है। पूरी फिल्म को फिर से नई फोटो कैप्चर तकनीक से बनाया गया है। इस तकनीक के जरिए बनाए जाने वाले एनीमेशन में हर किरदार बिल्कुल असली जैसा दिखता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहरुख खान
- फोटो : file photo
इस ट्रेलर में मुफासा की आवाज बने शाहरुख अपने बेटे सिम्बा को जिंदगी के उसूल बताते सुनाई देते हैं। वह बताते हैं कि एक सच्चे राजा को कैसा होना चाहिए और कैसे उसके पूर्वज हमेशा सितारे बनकर अपने बच्चों को राह दिखाते रहते हैं। ट्रेलर वाकई काफी इमोशनल है।
विज्ञापन
shah rukh khan
- फोटो : file photo
द लॉयन किंग में जहां शाहरुख खान मुफासा की आवाज बने हैं, वहीं उनके बेटे आर्यन ने सिम्बा के लिए डबिंग की है। फिल्म के इस हिंदी संस्करण में शाहरुख व आर्यन के अलावा आशीष विद्यार्थी, असरानी, श्रेयस तलपडे और संजय मिश्रा ने भी अलग अलग किरदारों को आवाजें दी हैं। नीचे देखिए द लॉयन किंग का पहला हिंदी ट्रेलर और कमेंट बॉक्स में बताइए कि ये ट्रेलर आपको कैसा लगा।