बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान ने बुधवार को ट्विटर पर 20 सवालों के जवाब दिए। शाहरुख ने बुधवार दोपहर ट्वीट किया, "चलो एक #AskSRK हो जाए। सिर्फ 20 सवाल। फिर मुझे जाकर अपना सामना करना होगा... शायद शेव भी करनी पड़े।" शाहरुख के इस ट्वीट के बाद ट्विटर पर #AskSRK टॉप ट्रेंड रहा। इस हैशटैग के साथ कुछ ऐसे सवाल भी पूछे गए, जिनके जवाब शाहरुख ने नहीं दिए। ये सवाल नागरिकता कानून, जामिया- जेएनयू स्टूडेंट्स से मारपीट मामले में शाहरुख की चुप्पी को लेकर थे। हसीबा ने शाहरुख से सवाल किया, "जब देश में सीएए, एनआरसी और एनपीआर को लेकर इतना बवाल हो रहा है और आप चुप हैं। ऐसे में आपको खुद का सामना कैसे कर पाते होंगे?" ऐसे ही कई सवाल यूजर्स ने शाहरुख से पूछे। @Rofl_Gujarati ने लिखा, "सर आप सीएए विरोध प्रदर्शन के बारे में कुछ बोलिए। इतना डर किस बात का। आपने भी जामिया यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है।"
शाहरुख खान ने 20 जवाबों से किए कई खुलासे, सवालों में CAA से लेकर 'अबराम' और 'मन्नत' भी शामिल
1. शैलेस नाम के यूजर ने पूछा, "सर आपके अगले प्रोजेक्ट के बारे में काफी अफवाहें हैं। प्लीज आप खुद इस बारे में ऐलान कीजिए।" शाहरुख ने जवाब दिया- "मैं ही अनाउंस करूंगा और कौन करेगा मेरे भाई।"
Main hi announce karunga aur kaun karega mere bahi! https://t.co/GU0B3qif8O
2. @srk_fanzzzz यूजर ने अबराम की तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा "मुझे कुछ पूछना नहीं है। तस्वीर देखिए... बहुत दिल से बनाई है।"
शाहरुख ने जवाब दिया, "इन रंगों के लिए शुक्रिया।"
Thank you for the colours https://t.co/03bNUdSWAD
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) January 22, 2020
3. अंतरा नाम की यूजर ने अपना रिकॉर्ड किया गाना शेयर करते हुए लिखा, "मैं आपके लिए गाना गाया है पर आपने कभी नहीं सुना। गाना भेज रही हूं। सुनकर फीडबैक दीजिएगा।" शाहरुख ने इस पर प्रतिक्रिया दी, "बहुत बढ़िया।"
Awesome https://t.co/Sxv6MwxfnO Glad you asked this. I try my best but not always succeed. Our voice box is an amazing tool...u have to learn how to control it. https://t.co/MvRQ3kQcMI
4. शहबाज ने पूछा, "शाहरुख आप हर किरदार में अपनी आवाज कैसे बदल लेते हैं। ये हर फिल्म में अलग होती है।" शाहरुख ने जवाब दिया "मुझे खुशी है कि आपने ये पूछा। मैं अपना बेस्ट देने की कोशिश करता हूं। लेकिन हर बार सफल नहीं होता हूं। हमारा वॉइस बॉक्स कमाल का टूल है। आपको ये सीखने की ज़रूरत है कि कैसे कंट्रोल किया जाए।"
5. मोहसिन नाम के यूजर ने पूछा, "अगर आज आप मशहूर न होते तो आप क्या होते?" शाहरुख ने कहा, "मैं वही चीज़ें करता जो मैं घर पर अक्सर करता हूं। मशहूर होना जॉब नहीं है। ये आपके किए कामों का बायप्रोडक्ट है।"
I would do the very same things I do around the house. Being Famous is not a job it’s a byproduct of the work you do sometimes... https://t.co/uEtUYDbLub There are places in your heart and soul which define what you become...I think. https://t.co/sjMz9cvP0h
6. निखिल महाजन ने पूछा, "हम जिन जगहों से आते हैं, क्या वो ये बताती हैं कि हम क्या बन गए हैं।" शाहरुख ने जवाब दिया, "मुझे लगता है कि आपके दिल और आत्मा में कुछ जगहें होती हैं, वो बताती हैं कि आप क्या बनते हैं।"
7. एलिमी तबस्सुम ने पूछा, "मैंने जैसे ही ये नोटिफिकेशन पाया कि आप #AskSrk शुरू कर रहे हैं। मेरे रोंगटे खड़े हो गए। अभी जब मैं ये मैसेज टाइप कर रही हूं, तब लग रहा है कि मेरा दिल निकल जाएगा।" शाहरुख ने मजाक करते हुए जवाब दिया, "अगर मैं इस काबिल होता तो आपका दवाई ज़रूर बताता। ये पक्का किसी चीज के लक्षण लग रहे हैं।"
If I was qualified I would have suggested a medicine...it sounds like symptoms for something for sure! https://t.co/q7WLMhNglN Whenever you are sad hungry or angry...cry just a little bit while playing your favourite video game. https://t.co/YoG90FVN6E
8. एक्टर रितेश देशमुख ने पूछा "अबराम से आपने कौन सी एक चीज सीखी?" शाहरुख ने इस पर कहा, "जब भी आप उदास, भूखे या गुस्से में हों... अपना वीडियो गेम खेलते हुए हल्का सा रो दें।"