{"_id":"5a656fda4f1c1b74268b5ac2","slug":"shah-rukh-khan-gets-an-call-from-aamir-khan-for-biopic-film-salute","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सालों बाद आमिर खान ने शाहरुख को किया फोन, वजह जान किंग खान ने किया 'Salute'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सालों बाद आमिर खान ने शाहरुख को किया फोन, वजह जान किंग खान ने किया 'Salute'
Mon, 22 Jan 2018 03:59 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 22 Jan 2018 03:59 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
aamir khan and shah rukh khan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' की शूटिंग में व्यस्त हैं। हमने आपको पहले ही बताया कि थी कि इसके बाद वह अपनी महत्वाकांक्षी फिल्म 'महाभारत' पर काम करना चाहते हैं। जिसमें वह कृष्ण का किरदार निभाएंगे। इस फिल्म के प्री-प्रोडक्शन का काम शुरू भी हो गया है।
2 of 5
rakesh sharma
'महाभारत' की वजह से आमिर ने भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा की जिंदगी पर बन रही फिल्म 'सैल्यूट' करने से इंकार कर दिया था। आमिर के मना करने के बाद राकेश शर्मा की बायोपिक पर संकट के बादल मंडराने लगे थे। यही नहीं राकेश शर्मा भी चाहते थे कि उनकी फिल्म आमिर खान ही करें क्योंकि वह ही उनकी भूमिका के साथ न्याय कर सकते हैं।
3 of 5
Aamir Khan
आमिर खान खुद भी यह फिल्म करना चाहते थे लेकिन महाभारत की वजह से उन्होंने 'सैल्यूट' छोड़ दी। यही नहीं आमिर खान चाहते है कि इस फिल्म को कोई ऐसा एक्टर करे जो फिल्म के साथ पूरा इंसाफ कर सके। भले ही उन्होंने यह फिल्म छोड़ दी हो लेकिन इसके लिए उन्होंने दूसरे एक्टर की तलाश खुद से शुरू कर दी। स्पॉटब्वॉय वेबसाइट के मुताबिक आमिर ने इसके लिए शाहरुख खान को खुद फोन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
आमिर ने शाहरुख को फोन पर बताया कि वह इस फिल्म को करना चाहते थे लेकिन उनकी मजबूरी है जिसकी वजह से फिल्म छोड़नी पड़ी। यही नहीं आमिर ने इस फिल्म के लिए शाहरुख से रिक्वेस्ट भी की। जिसके बाद शाहरुख को फिल्म की स्टोरी सुनाई गई जो उन्हें काफी पसंद आई।
विज्ञापन
5 of 5
shah rukh khan
'सैल्यूट' के प्रोड्यूसर सिद्धार्थ रॉय कपूर हैं शाहरुख के हामी भरने के बाद उन्होंने भी राहत की सांस ली। गौरतलब है कि इससे पहले शाहरुख खान ने फिल्म 'स्वदेश' में NASA के साइंटिस्ट का किरदार निभाया था। हालांकि यह पहला मौका होगा जब किंग खान किसी एस्ट्रोनॉट की भूमिका में दिखेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।