फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

साल 2021 की इस फिल्म में परदे पर दिखेंगे शाहरुख खान, जासूसी फिल्म ‘पठान’ अब अगले साल रिलीज होगी

Sun, 21 Feb 2021 09:21 PM IST
स्वाति सिंह अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: स्वाति सिंह Updated Sun, 21 Feb 2021 09:21 PM IST
विज्ञापन
Shah Rukh Khan to play a journalist in R Madhavan’s Rocketry: The Nambi Effect
शाहरुख खान-आर माधवन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म ‘जीरो’ के बाद से ही बादशाह शाहरुख खान का बड़े परदे पर इंतजार कर रहे उनके चाहने वालों को रविवार के दिन बड़ा झटका लगा। उनकी अगली फिल्म ‘पठान’ अब साल 2021 में रिलीज नहीं होगी। पिछले तीन दिनों में जिस तरह एक के बाद एक नई फिल्मों की रिलीज डेट का एलान हुआ, उसमें निर्माणाधीन फिल्म ‘पठान’ के लिए कोई गुंजाइश नहीं बची है। लेकिन, शाहरुख के प्रशंसकों के लिए खुशखबरी ये है कि अभिनेता निर्देशक आर माधवन की फिल्म ‘रॉकेट्री’ का काम पूरा हो चुका है और इसकी रिलीज डेट जल्द ही घोषित होने वाली है। शाहरुख का इस फिल्म में शुरू से लेकर आखिर तक काफी दमदार रोल है। देशभक्ति पर बनी ये इस साल की मेगा बजट हिंदी फिल्म होगी।

Shah Rukh Khan to play a journalist in R Madhavan’s Rocketry: The Nambi Effect
शाहरुख खान-आर माधवन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

यशराज फिल्म्स की पेशकश ‘पठान’ को इस प्रोडक्शन कंपनी की पिछली मेगाहिट फिल्म ‘वॉर’ के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद निर्देशित कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग मुंबई में यशराज फिल्म्स के स्टूडियो में ही शुरू हुई और इसमें फिल्म की हीरोइन दीपिका पादुकोण भी बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रही हैं। अभिनेता जॉन अब्राहम फिल्म में विलने के तौर पर दिखने वाले हैं। इस फिल्म के बड़े हिस्से की शूटिंग विदेश में भी होनी है और इसमें यशराज फिल्म्स की  ‘टाइगर’ फ्रेंचाइजी की कहानी भी आकर जुड़ने वाली है।

Shah Rukh Khan to play a journalist in R Madhavan’s Rocketry: The Nambi Effect
आर माधवन-नांबी नारायणन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

शाहरुख खान ने हाल ही में एक वीडियो जारी करके अपने प्रशंसकों से ये वादा किया था कि वह इस साल परदे पर जरूर दिखेंगे। तब लोगों ने ये अनुमान लगाया था कि शाहरुख की फिल्म ‘पठान’ इसी साल रिलीज हो जाएगी। लेकिन, दरअसल शाहरुख ने ये वादा कभी इस फिल्म के लिए किया ही नहीं था। शाहरुख की फिल्म ‘पठान’ को इसी साल पूरा करने की तैयारी यशराज फिल्म्स की जरूर थी लेकिन इसकी रिलीज की तारीख के बारे में अब जाकर ये साफ हो गया है कि ये फिल्म 2021 में रिलीज नहीं हो सकती क्योंकि इतनी बड़ी फिल्म के लिए अब कोई बड़ा शुक्रवार खाली नहीं बचा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shah Rukh Khan to play a journalist in R Madhavan’s Rocketry: The Nambi Effect
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

वैसे शाहरुख के करीबी ये भी बताते हैं कि शाहरुख ने अपने वीडियो में किसी फिल्म का नाम नहीं लिया था और उन्होंने इस साल थिएटर के परदे पर लौटने का जो वादा किया, वह दरअसल फिल्म ‘रॉकेट्री’ की तरफ भी उनका इशारा हो सकता है। फिल्म ‘रॉकेट्री’ भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के एक ऐसे वैज्ञानिक की कहानी है जो आईवी लीग के विश्वविद्यालयों में प्रवेश पाने वाले पहले भारतीय थे और जिन्होंने अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा की नौकरी ठुकराकर इसरो में काम किया। देश के स्वदेशी रॉकेट इंजन विकास का निर्माण भी नंबी नारायणन ने ही किया है। बाद में उन पर साजिशन जासूसी का आरोप लगा और लंबा समय उन्होंने मानसिक व शारीरिक यातना के साथ बिताया। शाहरुख खान भी इस फिल्म का एक अहम हिस्सा हैं।

विज्ञापन
Shah Rukh Khan to play a journalist in R Madhavan’s Rocketry: The Nambi Effect
शाहरुख खान-आर माधवन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

जानकारी के मुताबिक फिल्म ‘रॉकेट्री’ में शाहरुख खान हिंदी और अंग्रेजी संस्करण में दिखाई देंगे। तमिल में यही रोल वहां के सुपरस्टार सूर्या ने किया है। अभिनेता आर माधवन ने नंबी नारायणन के बारे में अखबार में छपी एक खबर से जाना और उसके बाद वह लगातार उनसे मिलते रहे। माधवन ने बिना किसी से चर्चा किए नंबी नारायणन के जीवन पर तीन साल रिसर्च करके खुद एक फिल्म की पटकथा तैयार की। शाहरुख खान ने ये पूरा किस्सा सुना तो उन्होंने खुद इस फिल्म का हिस्सा बनने की इच्छा जाहिर की थी। साल 2021 में देशभक्ति पर बन रही गिनती की फिल्मों में ‘रॉकेट्री’ शामिल है। फिल्म को अंतरिक्ष विज्ञान पर बनी अब तक की सभी भारतीय फिल्मों में से सबसे प्रामाणिक फिल्म माना जा रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed