फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सर्वश्रेष्ठ अभिनेता बनते ही शाहरुख खान ने छू लिए थे अब्बास-मस्तान के पैर, बाजीगर के बारे में जानें ये खास बातें

Thu, 12 Nov 2020 08:01 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Thu, 12 Nov 2020 08:01 PM IST
विज्ञापन
Shah rukh Khan Kajol and Shilpa Shetty film Baazigar complete 27 years know unknown facts about film
बाजीगर - फोटो : file photo

बॉलीवुड के किंग कहे जाने वाले दिग्गज अभिनेता शाहरुख खान ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्मों में अभिनय किया है। शाहरुख खान बॉलीवुड के उन कलाकारों में से एक हैं जिन्होंने अपने अभिनय से बड़े पर्दे पर अमिट छाप छोड़ी। उनकी शानदार फिल्मों में से एक फिल्म बाजीगर भी है। फिल्म बाजीगर साल 1993 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। 

Shah rukh Khan Kajol and Shilpa Shetty film Baazigar complete 27 years know unknown facts about film
बाजीगर - फोटो : file photo

आज बाजीगर को रिलीज हुए 27 साल हो चुके हैं। ऐसे में हम आपको फिल्म से जुड़े अनसुनें तथ्यों से रूबरू करवाते हैं। फिल्म बाजीगर से पहले शाहरुख खान ने करीब सात फिल्मों में काम किया था। यह उनकी पहली फिल्म भी थी जिसमें उन्होंने एक निगेटिव किरदार करके अपने करियर के साथ बड़ा जोखिम उठाया था। फिल्म बाजीगर का निर्देशन अब्बास-मस्ताम की जोड़ी ने किया था। 

Shah rukh Khan Kajol and Shilpa Shetty film Baazigar complete 27 years know unknown facts about film
बाजीगर - फोटो : file photo

यह बात बहुत कम लोगों को पता होगी कि शाहरुख खान से पहले फिल्म बाजीगर के लिए अब्बास-मस्ताम ने सलमान खान, अक्षय कुमार और अजय देवगन से संपर्क किया था, लेकिन इन सभी ने फिल्म के मुख्य किरदार के बारे में जानने के बाद काम करने से मना कर दिया था। सलमान खान ने बाजीगर में काम करने से इसलिए मना कर दिया था क्योंकि उन्हें उस समय लगा कि उनके करियर में अभी निगेटिव किरदार करना ठीक नहीं हैं। उस समय तक फिल्म इंडस्ट्री में शाहरुख खान की गिनती छोटे कलाकारों में होती थी। ऐसे में बाजीगर के लिए उन्हें लेना मेकर्स को जोखिम भरा लग रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Shah rukh Khan Kajol and Shilpa Shetty film Baazigar complete 27 years know unknown facts about film
बाजीगर - फोटो : file photo

एक दिन शाहरुख अब्बास-मस्तान के ऑफिस किसी दूसरी फिल्म की कहानी सुनने के लिए पहुंचे थे। कुछ समय बाद अब्बास-मस्तान बाजीगर में विक्की मल्होत्रा के किरदार के लिए दिल्ली से संबंध रखने वाले लड़के की तलाश करने लगे। इसके बाद उन दोनों को लगा कि बाजीगर में शाहरुख खान के साथ दाव खेला जा सकता है। अब्बास-मस्तान ने फिल्म बाजीगर में शाहरुख खान के विक्की मल्होत्रा का किरदार बताया जो उन्हें बहुत पसंद आया और वह बैड ब्वॉय किरदार करने के लिए तुरंत राजी हो गए। 

विज्ञापन
Shah rukh Khan Kajol and Shilpa Shetty film Baazigar complete 27 years know unknown facts about film
बाजीगर - फोटो : file photo

शाहरुख खान को फाइनल करने के बाद अब्बास-मस्तान ने इस फिल्म के लिए काजोल और शिल्पा शेट्टी को लिया। फिल्म बाजीगर साल 1993 की बड़ी हिट साबित हुई। इतना ही नहीं इस फिल्म के लिए शाहरुख खान को फिल्मफेयर में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का भी पुरस्कार मिला। जब उन्हें यह पुरस्कार मिला तो वह उसी समय भिंड़ी बाजार में मौजूद अब्बास-मस्ताम के घर पहुंचे। जहां उन्होंने देखा कि एक कमरे में अब्बास-मस्ताम के अलावा बहुत से लोग भी सो रहे थे। वहां पहुंचकर शाहरुख खान ने अब्बास-मस्ताम ने पैर छुए और कहा कि उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला है। इसलिए उन दोनों के आशीर्वाद के बिना वह घर नहीं जा सकते थे।

पढ़ें: नंबर एक पर रहा कुंडली भाग्य, इंडियाज बेस्ट डांसर ने भी मारी बाजी, देखें टॉप पांच सीरियल की लिस्ट

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed