फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्लेटफॉर्म पर मृत मां के साथ खेलते बच्चे की मदद के लिए आगे आए शाहरुख खान, बोले- 'मैं जानता हूं कैसा महसूस होता है..'

Mon, 01 Jun 2020 11:37 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Mon, 01 Jun 2020 11:37 PM IST
विज्ञापन
Shah Rukh Khan meer foundation support to the child whose heart wrenching video of trying to wake up his dead mother
शाहरुख खान - फोटो : Social Media

बिहार के मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन से कुछ दिन पहले एक वीडियो वायरल हुआ था। प्लेटफॉर्म पर एक प्रवासी महिला का शव पड़ा था। शव के चारों तरफ उस महिला का मासूम बच्चा घूम रहा था, उसे ये एहसास ही नहीं था कि उसकी मां अब इस दुनिया में नहीं रही। इस वीडियो ने सबको हिलाकर रख दिया था। जब बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की नजर इस पर पड़ी तो उन्होंने इस बच्चे के लिए मदद का हाथ बढ़ा दिया। 

Shah Rukh Khan meer foundation support to the child whose heart wrenching video of trying to wake up his dead mother
मृतक महिला का परिवार - फोटो : Social Media

शाहरुख खान के एनजीओ मीर फाउंडेशन ने महिला के परिवार वालों से संपर्क किया। मीर फाउंडेशन ने अपने ट्वीट में लिखा है, 'हम उन सभी लोगों के शुक्रगुजार हैं जिन्होंने हमें इस बच्चे तक पहुंचाने में मदद की, जो अपनी मृत मां को उठाने की कोशिश कर रहा था। इस वीडियो ने सभी का दिल दहला दिया था। अब हम इस बच्चे की मदद कर रहे हैं और फिलहाल ये अपने दादा की देखभाल में है।'

Shah Rukh Khan meer foundation support to the child whose heart wrenching video of trying to wake up his dead mother
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख खान ने मीर फाउंडेशन के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा है, 'आप सब लोगों का शुक्रिया जो आपने इस बच्चे से हमें मिलवाया। हम प्रार्थना करते हैं कि वह अपने माता- पिता को खोने के दर्द को सहन कर सके। मैं जानता हूं कैसा महसूस होता है। इस बच्चे के साथ हमारा प्यार और समर्थन है।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Shah Rukh Khan meer foundation support to the child whose heart wrenching video of trying to wake up his dead mother
शव के साथ खड़ा बच्चा - फोटो : Social Media

बता दें कि मृतक महिला का नाम अरविना खातुन था जो अपने दो छोटे बच्चे के साथ 25 मई को अहमदाबाद से श्रमिक स्पेशल ट्रेन से आई थी। वायरल वीडियो में मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन पर बच्चा अपनी मृत मां को उठाने की कोशिश कर रहा था। एक तरफ जहां इस वीडियो को देख लोग भावुक हो गए थे, वहीं इसे लेकर जमकर राजनीति भी हुई थी। 

विज्ञापन
Shah Rukh Khan meer foundation support to the child whose heart wrenching video of trying to wake up his dead mother
शाहरुख खान - फोटो : Social Media

लगातार मदद कर रहे हैं शाहरुख
कोरोना काल में शाहरुख खान लगातार लोगों की मदद कर रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री राहत कोष में सहायता राशि दी थी। इसके अलावा महाराष्ट्र में फ्रंटलाइन मेडिकल स्टाफ के लिए 25 हजार पीपीई किट भी अभिनेता की तरफ से दी गई थीं। बीते दिनों पश्चिम बंगाल में आए अम्फान चक्रवात के प्रभावितों की भी मदद का एलान शाहरुख और केकेआर की तरफ से किया गया था।

'जो मेरा बेटा मेरे पास है, किस अल्फाज में आपका शक्रिया करूं...', एक मां का भावुक मैसेज सोनू सूद के नाम

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed