फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'जो मेरा बेटा मेरे पास है, किस अल्फाज में आपका शुक्रिया करूं...', एक मां का भावुक मैसेज सोनू सूद के नाम

Mon, 01 Jun 2020 10:22 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Mon, 01 Jun 2020 10:22 PM IST
विज्ञापन
A Mothers Emotional Message To Sonu Sood Says Thankyou For Sending My Son
सोनू सूद - फोटो : Social Media

बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद कोरोना काल के मसीहा बने हुए हैं। जिसके चलते वो काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। सोनू अपनी जिम्मेदारी पर मुंबई स्थित प्रवासियों को उनके घर पहुंचा रहे हैं। उन्होंने कई सारी बसों का इंतजाम किया है जिसके जरिए वो मुंबई में फंसे ना केवल प्रवासी मजदूर बल्कि छात्रों की भी सहायता कर रहे हैं। हाल ही में सोनू ने एक युवक की सहायता कर उसे घर पहुंचाया था। अब उस युवक की मां ने सोनू का शुक्रिया अदा किया है।

A Mothers Emotional Message To Sonu Sood Says Thankyou For Sending My Son
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया

बीते दिनों मनीष नाम के एक व्यक्ति ने सोनू सूद से अपने घर जाने के लिए मदद मांगी थी। मनीष ने सोनू को ट्वीट के जरिए बताया था कि वो काफी दिनों से सड़क पर रहने के लिए मजबूर हैं और अपने गृह जिले भी नहीं जा पा रहे हैं। इसमें उनके राज्य की राज्य सरकार भी मदद नहीं कर पा रही है। जिसके बाद सोनू ने मनीष को घर पहुंचाया। मनीष के घर पहुंचने पर उनकी मां बेहद खुश हैं और अब उन्होंने एक वीडियो के माध्यम से सोनू को इसके लिए धन्यवाद कहा है।

A Mothers Emotional Message To Sonu Sood Says Thankyou For Sending My Son
Sonu Sood - फोटो : Social Media

मनीष ने सोनू को टैग करते हुए अपनी मां का वीडियो साझा किया है। वीडियो में मनीष की मां भावुक होकर सोनू से कह रही हैं, 'जो मेरा लाल (बेटा) मेरे पास है, मैं किस अल्फाज में आपका शुक्रिया करूं। मेरे पास अल्फाज ही नहीं हैं। मेरा बेटा मेरे सामने है, जब बहन अपने भाई को राखी बांधती है, तो वह मांग के तोहफा लेती है। लेकिन आज मेरे सोनू भाई ने बिना मांगे मुझे तोहफा दे दिया, इस तोहफे को मैं कभी भूल नहीं सकती हूं।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन
A Mothers Emotional Message To Sonu Sood Says Thankyou For Sending My Son
सोनू सूद - फोटो : Social Media

इस ट्वीट को रिट्वीट करते हुए सोनू ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। सोनू सूद ने लिखा, 'मम्मी जी, मुझे बहुत खुशी है कि मैं एक मां को उसके बेटे से मिलवा पाया। किस्मत रही तो कभी आपके घर आकर खाना जरूर खाऊंगा।'
 

विज्ञापन
A Mothers Emotional Message To Sonu Sood Says Thankyou For Sending My Son
सोनू सूद - फोटो : Social Media

गौरतलब है कि सोनू सूद इस समय लोगों की मदद कर सभी की खूब दुआएं ले रहे हैं। सोनू की तारीफ बड़े-बड़े नेता से लेकर बॉलीवुड के कई सितारे भी कर रहे हैं। वहीं सोनू खुद भी लोगों की मदद कर बेहद खुश हैं। सोनू सूद ने इस नेक काम की शुरुआत कोरोना की शुरुआत से ही कर दी थी। उन्होंने सबसे पहले हेल्थ वर्कर्स के लिए अपना होटल खोलकर दरियादिली दिखाई थी। इसके बाद अब वो प्रवासी मजदूरों की भी मदद कर रहे हैं।

पढ़ें: ठाकरे ने कहा, शुरू करो शूटिंग, अब प्रोड्यूसर बोल रहे संभलने में लगेगा हफ्ता भर और...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed