कोरोना काल बॉलीवुड को एक के बाद एक झटके दे रहा है। एक महीने पहले जहां दिग्गज अभिनेता इरफान खान और ऋषि कपूर का निधन हो गया था तो वहीं अब मशहूर संगीतकार जोड़ी साजिद- वाजिद के वाजिद खान ने भी दुनिया को अलविदा कह दिया है। ऋषि कपूर की तरह ही वाजिद खान का भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे उनका आखिरी वीडियो बताया जा रहा है।
VIDEO: वाजिद खान का वीडियो वायरल, अस्पताल में सलमान खान का गाना गाते आए नजर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मशहूर संगीतकार जोड़ी साजिद- वाजिद के वाजिद खान का मुंबई में कोरोना वायरस के संक्रमण और किडनी फेल हो जाने से निधन हो गया है। वाजिद खान के निधन की जानकारी गायक सोनू निगम ने सोशल मीडिया पोस्ट के साथ सभी को दी। इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर वाजिद को श्रद्धांजलि देने का सिलसिला शुरू हो गया।
अक्षय कुमार से प्रियंका चोपड़ा तक और सलमान खान से अमिताभ बच्चन तक ने संगीतकार को सोशल मीडिया पर याद किया और शोक जाहिर किया। वहीं इस बीच वाजिद खान का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल होना शुरू हो गया। वीडियो में वाजिद अस्पताल में नजर आ रहे हैं, वहीं इस वीडियो को उनका आखिरी वीडियो भी बताया जा रहा है।
सोशल मीडिया पर वाजिद खान का जो वीडियो वायरल हो रहा है, उस वीडियो में वाजिद, सलमान खान की फिल्म 'दबंग' का गाना 'हुड़ हुड़ दबंग दबंग' गाते हुए नजर आ रहे हैं। बता दें कि ये वीडियो ताजा है या फिर पुराना इस बात की अभी तक पुष्टि नहीं हो पाई है।
A post shared by тнє ѕαℓмαи кнαи (@onlysalmanmatters) on
गौरतलब है कि एक महीने पहले निधन के बाद ऋषि कपूर का भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। वीडियो में ऋषि कपूर को एक शख्स गाना सुना रहा था, वहीं अभिनेता उस शख्स को जिंदगी के मूल मंत्र दे रहे थे। उस वीडियो को ऋषि का निधन के पहले का वीडियो बताया गया था, लेकिन वो वीडियो काफी पुराना निकला था।
A post shared by Best Political Trolls and News (@politics.hub) on