{"_id":"5a87d78c4f1c1b91268bab9e","slug":"shah-rukh-khan-not-working-with-sanjay-leela-bhansali","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'पद्मावत' के बाद फिर मुसीबत में संजय लीला भंसाली, अब शाहरुख खान ने बनाई दूरी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'पद्मावत' के बाद फिर मुसीबत में संजय लीला भंसाली, अब शाहरुख खान ने बनाई दूरी
Sat, 17 Feb 2018 12:50 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 17 Feb 2018 12:50 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
शाहरुख खान और संजय लीला भंसाली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
विवादों के बाद रिलीज होने में कामयाब रही 'पद्मावत' ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़े लेकिन इसके बावजूद फिल्म के निर्देशक संजय लीला भंसाली की मुश्किलें कम नहीं हो रही
हैं। दरअसल, अब बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने भंसाली से दूरी बना ली है।
2 of 5
shah rukh khan
शाहरुख खान ने संजय लीला भंसाली के साथ 2002 में फिल्म 'देवदास' की थी। जिसके बाद दोनों के फैंस उनके साथ आने का इंतजार कर रहे थे। पिछले साल शाहरुख खान ने खुलासा भी किया था कि भंसाली ने उन्हें दो फिल्मों की स्क्रिप्ट दी है हालांकि उन्हें नहीं पता कि वह फिल्म करेंगे या नहीं।
3 of 5
Shah Rukh Khan
एक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक, शाहरुख खान ने संजय लीला भंसाली की दोनों फिल्मों को ठुकरा दिया है। सूत्रों के मुताबिक, 'शाहरुख खान अभी संजय लीला भंसाली के साथ काम नहीं करना चाहते। दोनों ने पिछले साल स्क्रिप्ट को लेकर कई मीटिंग की लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। जिसके बाद शाहरुख ने भंसाली को मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
shah rukh khan
शाहरुख खान ने भले ही संजय लीला भंसाली के ऑफर को ठुकरा दिया हो लेकिन अभी भी दोनों अच्छे दोस्त हैं। दोनों अपने काम का असर अपने निजी रिश्ते पर पड़ने देना नहीं चाहते। हालांकि शाहरुख ने वादा किया कि कुछ अच्छा ऑफर मिला तो वह काम करेंगे।
विज्ञापन
5 of 5
shah rukh khan
फिलहाल, शाहरुख अपनी आने वाली फिल्म 'जीरो' की शूटिंग में व्यस्त हैं। आनंद एल राय द्वारा निर्देशित इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ कटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा हैं। यह फिल्म 2018 के क्रिसमस पर रिलीज होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।