{"_id":"5b5b017b4f1c1b54208b56c6","slug":"shah-rukh-khan-produce-emraan-hashmi-starrer-web-series-the-bard-of-blood","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इमरान हाशमी के साथ मिलकर शाहरुख अपने फैंस को देंगे शानदार तोहफा, टीजर आया सामने","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इमरान हाशमी के साथ मिलकर शाहरुख अपने फैंस को देंगे शानदार तोहफा, टीजर आया सामने
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 27 Jul 2018 05:12 PM IST
विज्ञापन
Emraan Hashmi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान फिल्मों में शानदार एक्टिंग के साथ वह एक बेहतरीन निर्माता के नाम से भी जाने जाते हैं। उनका प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज एंटरटेनमेंट हमेशा से शानदान फिल्मों के प्रोड्क्शन के लिए जाना जाता है। दुनिया भर में अपनी लोकप्रियता को देखते हुए बतौर निर्माता शाहरुख अब अपने फैंस के लिए एक और शानदार फिल्म के साथ लौटने वाले हैं।
शाहरुख खान की नई फिल्म का नाम ‘द बार्ड आॅफ ब्लड’ है। उनकी यह फिल्म लेखक बिलाल सिद्दीकी के नॉवेल पर आधारित है। खास बात यह है कि शाहरुख इस फिल्म से स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर डेब्यू करने जा रहा हैं। जी हां उनकी ‘द बार्ड आॅफ ब्लड’ एक वेब सीरीज होगी। यह सीरीज चर्चित स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर प्रसारित होगी।
शाहरुख खान का प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने नेटफ्लिक्स के लिए फिल्म बनाने का फैंसला किया है। बात करें ‘द बार्ड आॅफ ब्लड’ के हीरो की तो इस फिल्म में बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी मुख्य भूमिका में होंगे। मजेदार बात यह है कि इस सीरीज से इमरान हाशमी भी स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर डेब्यू करेंगे। ‘द बार्ड आॅफ ब्लड’ में इमरान हाशमी के किरदार का नाम कबीर आनंद होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
‘द बार्ड आॅफ ब्लड’ सीरीज के टीजर को भी रिलीज कर दिया गया है। टीजर के रिलीज होने के जानकारी ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर दी है। उन्होंने ‘द बार्ड आॅफ ब्लड’ का टीजर ट्विट करते फिल्म में इमरान हाशमी के किरदार का भी खुलासा कर दिया है।
Emraan Hashmi is Kabir Anand... Red Chillies Entertainment announces its original series for Netflix... Based on Bilal Siddiqi's #TheBardOfBlood... #EmraanInBardOfBlood official announcement: pic.twitter.com/xrWWbrvFpu
— taran adarsh (@taran_adarsh) July 27, 2018
विज्ञापन
बात करें टीजर ही तो इसमें इमरान हाशमी एक डायलॉग बोलते हुए नजर आ रहे हैं। इस डायलॉग में इमरान कहते हैं- ‘भगवान ने आपको एक चेहरा दिया है और आप दूसरा खुद अपने लिए बना लेते हैं’। फिलहाल इस सीरीज की स्ट्रीमिंग नेटफ्लिक्स पर कब होगी इस बात बाद का खुलाला नहीं हुआ है।