सब्सक्राइब करें

Shahrukh-Ranveer: बड़े पर्दे के बाद अब ओटीटी पर दिखेगा शाहरुख-रणवीर का जलवा, आर्यन की वेब सीरीज में आएंगे नजर!

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 18 May 2023 08:03 PM IST
विज्ञापन
Shah Rukh Khan Ranveer Singh to do a Cameo in Aryan Khan Web series Stardom as Per Reports
रणवीर सिंह, शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को लेकर लंबे समय से यह चर्चा चल रही है कि वह जल्द ही इंडस्ट्री में बतौर निर्देशक कदम रखने वाले हैं। हाल ही में यह जानकारी सामने आई थी कि उनकी आगामी वेब सीरीज का नाम स्टारडम होगा। इस बीच इस शो पर एक ऐसा अपडेट सामने आया है, जिसे जानकर लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। 


The Kerala Story: पश्चिम बंगाल में रिलीज होगी 'द केरल स्टोरी', ममता सरकार के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट की रोक

Trending Videos
Shah Rukh Khan Ranveer Singh to do a Cameo in Aryan Khan Web series Stardom as Per Reports
रणवीर सिंह, शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आर्यन की वेब  सीरीज में शाहरुख खान और रणवीर सिंह नजर आने वाले हैं। बताया जा रहा है कि दोनों अलग-अलग एपिसोड में अहम भूमिका में दिखेंगे। रिपोर्ट के दावे के मुताबिक दोनों ही अभिनेताओं का रोल छोटा लेकिन काफी खास होगा जो कहानी को आगे बढ़ने में मदद करेगा। 
Tumbbad: सोहम शाह ने 'तुम्बाड' के सीक्वल पर दिया बड़ा अपडेट, जानें कब आएगा हॉरर फैंटेसी फिल्म का दूसरा भाग?

विज्ञापन
विज्ञापन
Shah Rukh Khan Ranveer Singh to do a Cameo in Aryan Khan Web series Stardom as Per Reports
आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया

इस  रिपोर्ट में आगे यह भी बताया गया है कि आधिकारिक रूप से इस सीरीज की स्टारकास्ट को लेकर कोई एलान नहीं किया गया है, लेकिन इसमें काम करने वाले कलाकारों के नाम पर मुहर लग चुकी है। दावे के मुताबिक मेकर्स इस शो से जुड़ी किसी भी प्रकार की जानकारी फिलहाल बाहर नहीं आने देना चाहते हैं। 
Ali Fazal: हॉलीवुड फिल्म 'कंधार' से रिलीज हुआ अली फजल का पहला पोस्टर, सख्त लुक में अभिनेता ने जीता फैंस का दिल

Shah Rukh Khan Ranveer Singh to do a Cameo in Aryan Khan Web series Stardom as Per Reports
आर्यन खान - फोटो : social media

रिपोर्ट के अनुसार वेब सीरीज में कई बड़े कलाकारों के साथ युवाओं को भी अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाने का मौका मिलेगा। बताया जा रहा है कि इसकी शूटिंग 27 मई से मुंबई में शुरू होने वाली है। सीरीज की कहानी फिल्म इंडस्ट्री पर आधारित है। निर्देशक अलावा आर्यन इस शो के सह-लेखक भी हैं। बिलाल सिद्दीकी के साथ मिलकर उन्होंने इसे लिखा भी है। 
Akshara Singh: बागेश्वर धाम के दरबार में पहुंचीं अक्षरा सिंह, बाबा धीरेंद्र शास्त्री को गाकर सुनाया भजन

विज्ञापन
Shah Rukh Khan Ranveer Singh to do a Cameo in Aryan Khan Web series Stardom as Per Reports
शाहरुख खान, आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि आर्यन ने हाल ही मे एक विज्ञापन में अपने  पिता शाहरुख  को डायरेक्ट किया था। इस एड को लोगों ने काफी ज्यादा पसंंद भी किया था और उनके निर्देशन की तारीफ भी की थी। इस विज्ञापन के सामने आने के बाद से ही फैंस आर्यन की वेब सीरीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
Dipika kakar: दीपिका कक्कड़ को प्रेग्नेंसी में इस बीमारी ने घेरा, एक्ट्रेस ने बताया कैसे रख रहीं खुद का ख्याल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed